एक्सप्लोरर

Bihar Politics: नीतीश कुमार ने कल बुलाई बैठक, बदलती तस्वीर के बीच बिहार में गठबंधन को लेकर क्या है बीजेपी का रुख?

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पार्टी के सभी नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इस बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

BJP-JDU Rift: बिहार में गठबंधन के भविष्य को लेकर सीएम नीतीश कुमार कल बड़ा फैसला ले सकते हैं. उन्होंने पार्टी के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. जदयू के रुख को देखते हुए बीजेपी भी अभी वेट एंड वॉच की स्थिति में है. बीजेपी (BJP) के करीबी सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बिहार (Bihar) में बीजेपी वेट एंड वॉच की स्थिति में है और बीजेपी की तरफ से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी को तोड़ने का कोई प्रयास नहीं किया जायेगा. साथ ही बीजेपी अपनी तरफ से भी सरकार को गिराने का कोई प्रयास नहीं करेगी. 

बीते दिन जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के इस्तीफा देने के बाद बिहार राजनीति में हलचल मच गई थी. बीजेपी और जेडीयू के नेताओं के बीच जोरदार बयानबाजी हुई थी. जिसके बाद से ही संकेत मिल रहे हैं कि बिहार में बीजेपी और जेडीयू के गठबंधन में टूट हो सकती है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से बीती रात संपर्क भी किया था. जिसके बाद गठबंधन में टूट की चर्चाओं को और बल मिल गया. 

नीतीश कुमार ने बुलाई अहम बैठक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी बुलाई है. जेडीयू ने अपने सभी विधायकों को सोमवार शाम तक पटना में मौजूद रहने का भी आदेश दिया है. इस बैठक को लेकर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा है कि हमें आज रात तक पटना में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है. बैठक में क्या होगा फिलहाल तो ये नहीं कहा जा सकता, लेकिन कुछ बड़ा होने वाला है. हम अभी गठबंधन में हैं, लेकिन देखेंगे कि बदलाव होता है या नहीं. वहीं पार्टी प्रवक्ता के सी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी जो भी फैसला करेगी, उसे जदयू का हर सदस्य स्वीकार करेगा. 

जेडीयू ने बीजेपी पर साधा है निशाना
 
रविवार को नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक में भी हिस्सा नहीं लिया था. नीतीश कुमार ने इस बैठक में शामिल ना होने को लेकर कोविड -19 से रिकवरी का हवाला दिया था. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने रविवार को इशारों-इशारों में बीजेपी पर निशाना साधते हुए दावा किया था कि बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ साजिश रची गई है. 

अनबन की खबरों को किया है खारिज

उन्होंने कहा था कि, "एक 2020 का चिराग मॉडल था, जो हमारी विधानसभा सीटों को 43 तक लाने के लिए जिम्मेदार था. दूसरा अब बनने में था जिसे शुरुआत में ही खत्म कर दिया गया." बहरहाल बयानबाजी के बीच अभी दोनों ही दलों की ओर से कहा जा रहा है कि एनडीए (NDA) में सब कुछ ठीक है. जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कांग्रेस (Congress) और राजद (RJD) के साथ जाने की चर्चाओं को खारिज करते कहा कि बीजेपी (BJP) के साथ कोई अनबन नहीं है. 

ये भी पढ़ें- 

Bihar Politics: बीजेपी-जेडीयू गठबंधन के भविष्य को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी ने साफ किया रुख, सरकार की 'सेहत' को लेकर भी दिया बयान

Bihar Politics: JDU-BJP में तनातनी के बीच बिहार की सियासत से बड़ी खबर, CM नीतीश कुमार ने सोनिया गांधी से किया संपर्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget