एक्सप्लोरर

आपदाओं के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार का फैसला- रायगढ़ जिले में NDRF का बेस कैंप बनाने की मंजूरी दी

बारिश के दिनों में आने वाली आपदाओं को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने ये फैसला किया है. एनडीआरएफ के बेस कैंप के लिए जमीन भी देखी जा चुकी है. अगले एक साल में बनकर तैयार होने की उम्मीद है.

Maharashtra Cabinet Decision: महाराष्ट्र सरकार ने कोंकण में बरसात के दिनों में आने वाली आपदाओं को देखते हुए कोंकण के रायगढ़ जिले में परमानेंट एनडीआरफ का बेस कैंप बनाने को मंजूरी दे दी है. महाराष्ट्र में आई बाढ़ और भूस्खलन की वजह से ये देखने को मिला कि पीड़ित लोगों की मदद के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंचने में देरी लगी. इसकी वजह से पीड़ितों को भारी नुकसान झेलना पड़ा.

बारिश के दिनों में लगातार महाराष्ट्र के रायगढ़ कोंकण इलाके में होने वाली घटनाओं को देखते हुए अब महाराष्ट्र सरकार ने फैसला किया है कि रायगढ़ में एनडीआऱफ का बेस कैंप बनाया जाएगा ताकि किसी भी आपदा के वक्त जल्द से जल्द एनडीआरएफ की टीम लोगों की मदद के लिए पहुंच सके. 

महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट मंत्री आदिति तटकरे ने बताया की महाराष्ट्र के रायगढ़ में हुई तबाही के बाद सरकार के सामने यह प्रस्ताव रखा गया था. रायगढ़ जिले में एनडीआरफ या एसडीआऱएफ के एक बेस कैम्प की जरूरत है ताकि इस इलाके में बारिश के दिनों में होने वाली भूस्खलन या फिर आने वाली आपदा से निपटने के लिए जल्द से जल्द एनडीआरएफ या एसडीआरएफ की टीम वहां पर पहुंच सके.

इस पर आज महाराष्ट्र सरकार की कैबिनेट मीटिंग में इस मांग को मंजूरी मिल गई है. जल्द से जल्द इस पर काम शुरू किया जाएगा. रायगढ़ जिले में इसके लिए जगह भी देखी जा चुकी है और उम्मीद है कि एक साल के अंदर ये कैम्प तैयार हो जाएगा जिससे आसपास के जिलों को भी इसका फायदा मिल सकेगा.

स्कूल फीस को लेकर भी महाराष्ट्र कैबिनेट ने किया अहम फैसला

अपने एक और फैसले में महाराष्ट्र सरकार कैबिनेट ने फैसला लिया गया है कि महाराष्ट्र के स्कूलों में फीस 15 फ़ीसदी कम की जाएगी. जिन अभिभावकों ने अपने बच्चों की फीस भर दी है सरकार की तरफ से उन्हें 15 फ़ीसदी फीस लौटाने का प्रावधान किया जाएगा.

राजस्थान कांग्रेस में रायशुमारी शुरू, जानें विधायकों से क्या सवाल पूछ रहे हैं अजय माकन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
'SIR में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी पर फैसला नहीं', SC बोला, जानें कहा कितनों को मिला नोटिस
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
MLC चुनावों में UP और कर्नाटक में BJP का दबदबा, महाराष्ट्र में विपक्ष ने जीतीं 3 सीटें
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
राहुल गांधी की विपक्ष से अपील, 'एक ही प्रोटेस्ट, लाठियों की चिंता नहीं, BJP में हिम्मत नहीं'
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
कुमार संगाकारा के परिवार के साथ बदसलूकी, दिग्गज ने लगाए गंभीर आरोप
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
JDU में कलह! जीत के बाद नीरज कुमार बोले- 'ललन सिंह का आशीर्वाद लेने नहीं जाएंगे'
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget