एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: अशोक चव्हाण का आरोप- कांग्रेस विधायकों को फोन कर बीजेपी में शामिल होने को कह रहे हैं फडणवीस

चव्हाण ने कहा, मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस से कोई व्यक्ति बीजेपी में शामिल होगा. फडणवीस कई विधायकों को फोन कर रहे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई जवाब देगा.

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि वह कांग्रेस विधायकों को व्यक्तिगत रूप से फोन कर रहे हैं और उनसे बीजेपी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं. राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए दो दिवसीय जिलावार समीक्षा बैठक शुरू होने के बाद चव्हाण ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि उनकी पार्टी से बीजेपी में कोई भी शामिल होगा.

चव्हाण ने कहा, ''मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस से कोई व्यक्ति पार्टी में शामिल होगा. फडणवीस उनमें से कई को फोन कर रहे हैं और उनसे बीजेपी में शामिल होने के लिए कह रहे हैं. मुख्यमंत्री कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. वह कई विधायकों को फोन कर रहे हैं लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई जवाब देगा.'' उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उसे ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है. सच्चाई यह है कि लोग राज्य सरकार से बहुत नाखुश हैं और विधानसभा चुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव के परिणाम से काफी अलग हो सकते हैं.

अशोक चव्हाण ने जिलावार समीक्षा के बारे में कहा कि दो दिवसीय बैठक इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई. चव्हाण ने कहा, ''काफी संख्या में कार्यकर्ता वंचित बहुजन अघाडी के साथ गठबंधन करना चाहते हैं जिसने राज्य में 48 संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसके चलते करीब 10 सीटों पर कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को हार का सामना करना पड़ा.''

मतदाताओं से संपर्क साधने में आरएसएस से सीख लेने संबंधी एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ''कांग्रेस हमेशा से वैचारिक रूप से आरएसएस के खिलाफ रही है.'' पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजे से लेकर राज्य में सूखे की स्थिति जैसे विषयों पर चर्चा हुई.

गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा बढ़ी, आवास पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
दशहरे के दिन बंगाल में BJP समर्थक की हत्या, बदमाशों पर TMC से जुड़े होने का आरोप
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
शिवा मर्डर: लिव-इन में थे, उस शाम क्या हुआ था? श्रद्धा से पुलिस ने पूछे ये सवाल
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget