एक्सप्लोरर

चुनावी मौसम में राम नाम की गूंज: भागवत बोले- विपक्ष नहीं कर सकता मंदिर का विरोध, अनशन पर बैठे परमहंस दास

सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जमीन बंटवारे के फैसले को चुनौती दी गई है. 29 अक्टूबर से अयोध्या विवाद में रोजाना सुनवाई होनी है. नवनियुक्त चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की बेंच सुनवाई करेगी.

नई दिल्ली/अयोध्या: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले चुनावी मौसम में एक बार फिर राम नाम की गूंज सुनाई देने लगी है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि विरोधी पार्टियां चाह कर भी राम मंदिर का विरोध नहीं कर सकती. क्योंकि वो जानते हैं कि हम कुछ भी कहें, देश की करोड़ों हिंदू प्रजा और हिंदू न कहने वालों में भी बहुत बड़ा हिस्सा ऐसा है जिनके श्रद्धा स्थान राम हैं. वहीं, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए महंत परमहंस दास का अनशन जारी है. उनके समर्थन में कई संत पहुंचे हैं.

क्या कहा मोहन भागवत ने?

पतंजलि योगपीठ में संघ के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा, 'कुछ कार्य करने में देरी हो जाती है और कुछ कार्य तेजी से होते हैं वहीं कुछ कार्य हो ही नहीं पाते क्योंकि सरकार में अनुशासन में ही रहकर कार्य करना पडता है. सरकार की अपनी सीमायें होती हैं.' संघ प्रमुख ने कहा कि साधु और संत ऐसी सीमाओं से परे हैं और उन्हें धर्म, देश और समाज के उत्थान के लिये कार्य करना चाहिए. (यहां क्लिक करके पढ़ें पूरा बयान)

भागवत ने आगे कहा, "विपक्षी पार्टियां भी अयोध्या में राम मंदिर का खुल कर विरोध नहीं कर सकतीं क्योंकि उन्हें मालूम है कि वह (भगवान राम) बहुसंख्यक भारतीयों के इष्टदेव हैं.' हांलांकि, उन्होंने कहा, ' सरकार की सीमायें होती हैं. देश में अच्छा काम करने वाले को कुर्सी पर बना रहना पडता है. मगर देश में यह वातावरण है कि यह काम नहीं हुआ तो कुर्सी तो जायेगी . कुर्सी पर बैठा कौन है, यह महत्त्वपूर्ण है.'

मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में अनशन

अयोध्या के महंत परमहंस दास राम मंदिर निर्माण के लिए आमरण अनशन पर हैं. आज उनके अनशन का तीसरा दिन है. इसके मद्देनज़र अयोध्या के प्रमुख संत महंत उनके अनशन पर पहुंच रहे हैं. इतना ही नहीं महिला संत भी पहुंचकर उनकी हौंसला अफजाई कर रही हैं. बताया जा रहा है कि स्थानीय जिला प्रशासन और बीजेपी का कोई नेता अभी तक इनके पास नहीं पंहुचा है.

अनशन पर आया विनय कटियार का पहला बयान

महंत परमहंस दास के आमरण अनशन को लेकर फायर ब्रांड नेता विनय ने कहा है कि उनका अनशन स्वागत योग्य है. हम संत को ज्यादा दिनों तक नहीं बैठने देंगे. विनय कटियार ने यह भी कहा है कि नमाज के मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से इतना तो तय है कि विवादित स्थल पर मस्जिद नहीं बनेगी. उम्मीद है कि इस मसले का हल जल्द निकलेगा. हम राम मंदिर निर्माण के लिए संघर्ष करना बंद नहीं करेंगे.

29 अक्टूबर से अयोध्या विवाद में रोजाना सुनवाई

29 अक्टूबर से अयोध्या विवाद में रोजाना सुनवाई होनी है. नवनियुक्त चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की बेंच सुनवाई करेगी . सुप्रीम कोर्ट में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जमीन बंटवारे के फैसले को चुनौती दी गई है. सुप्रीम कोर्ट जमीन का मालिकाना हक तय करेगा. सुप्रीम कोर्ट पहले ही कह चुका है कि केस की सुनवाई धार्मिक आधार पर नहीं होगी.

वीडियो देखें-

यह भी पढ़ें- सिर्फ काम की बात कहने और सुनने वाले नए चीफ जस्टिस से बड़े कामों की उम्मीद राफेल डील में घोटाले के दावों के बीच वायुसेना प्रमुख धनोआ बोले- गेमचेंजर साबित होगा फाइटर जेट पीएम मोदी बने चैम्पियंस ऑफ द अर्थ, यूएन महासचिव ने दिया अवॉर्ड कौन बनेगा करोड़पति: 7 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर भी सिर्फ एक करोड़ जीतीं बिनिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
‘बंगाल और अन्य राज्यों में वोट लूट पर जवाब चाहिए’, इंडिया ब्लॉक की रैली पर ममता ने भरी हुंकार
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत
पंजाब में नशामुक्ति का अभियान चला रहा RSS, साधु-संतों से लेकर डेरों तक से बातचीत

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget