एक्सप्लोरर

दाऊद से रिश्ते, फिरौती मांगने पर लॉरेंस बिश्नोई को दे दी थी धमकी, महादेव ऐप के मालिक के खिलाफ ED की जांच में बड़ा खुलासा

ईडी को जांच में पता चला कि महादेव ऐप के मालिक सौरभ चंद्राकर के अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध हैं. दाऊद इब्राहिम ने ही चंद्राकर को प्रोटेक्शन दिया.

महादेव बुक ऐप मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इसके मालिक सौरभ चंद्राकर से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने करोड़ों रुपये की वसूली की मांग की थी. उसके अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ संबंधों का भी खुलासा हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय इस मामले की जांच कर रहा है, जिसमें पता चला कि दाऊद इब्राहिम ने ही चंद्राकर को प्रोटेक्शन दिया था, 

ईडी महादेव बैटिंग ऐप की जांच कर रहा है, जो अवैध सट्टेबाजी कराने वाली वेबसाइटों के लिए नए यूजर्स का इंतजाम करती है. जांच में पता चला कि फिरौती मांगने पर सौरभ चंद्राकर ने लॉरेंस बिश्नोई को भी धमकी दे दी थी. चंद्राकर ने धमकी भरे लहजे में लॉरेंस बिश्नोई से कहा था कि अगली बार गलती से भी फोन मत कर देना, नहीं तो अंजाम अच्छा नहीं होगा और फोन करके पैसे मत मांग लेना

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से भी संबंध
सूत्रों के मुताबिक, ईडी की जांच में निकला की महादेव ऐप के मालिक चंद्राकर के संबंध अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ हैं. दाऊद इब्राहिम ने ही महादेव एप के मालिक चंद्राकर को प्रोटेक्शन दिया. एजेंसी लगातार महादेव ऐप मामले में अपना शिकंजा कसती जा रही है. वहीं, सौरभ चंद्राकर की दुबई की एक पार्टी में बॉलीवुड के जाने-माने सितारे और अंडरवर्ल्ड के लोगों के भी शामिल होने का शक है. सौरभ चंद्राकर ने अपनी शादी में 200 करोड़ नगद खर्च किए थे और उसका
पूरा काला कारोबार 20 हजार करोड़ का है.

ईडी की छापेमारी में 417 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद
15 सितंबर को ईडी ने X (ट्विटर) पर बताया कि कोलकाता, भोपाल और मुंबई में महादेव ऐप के विभिन्न कार्यालयों पर छापेमारी की थी, जिसमें कुल 417 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई. सौरभ चंद्राकर के पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ भी ईडी कार्रवाई कर रही है. एजेंसी दोनों के खिलाफ 5 हजार करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है.

महादेव ऐप को दुबई से ऑपरेट किया जाता है. सौरभ ने इसी साल फरवरी में दुबई में लैविश शादी की थी, जिसमें 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए. इस शादी समारोह में कई बॉलीवुड सेलीब्रिटीज शामिल हुए और जिन्होंने यहां परफॉर्मेंस दी उन्हें भी भारी रकम दी गई थी.

यह भी पढ़ें:
Parliament Special Session: पंडित नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री और अटल बिहारी वाजपेयी के किस भाषण का पीएम मोदी ने किया जिक्र, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जब राम मंदिर की अपनी गौशाला नहीं, फिर 84 करोड़ की जमीन पर उगा चारा किसने खाया? कांग्रेस ने पूछे सवाल
जब राम मंदिर की अपनी गौशाला नहीं, फिर 84 करोड़ की जमीन पर उगा चारा किसने खाया? कांग्रेस ने पूछे सवाल
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के आरोपी बेटे भागीरथ को मिली रेगुलर जमानत, 50 से ज्यादा दिन के बाद कोर्ट ने दी राहत
POCSO मामले में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के आरोपी बेटे भागीरथ को मिली जमानत
ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
ममता को झटका देने वाले इन नेताओं को BJP ने बंगाल से बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार, देखें लिस्ट
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहबाज शरीफ का बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक, थाने समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
शरीफ के बलूचिस्तान दौरे के दिन बलूच लड़ाको ने कब्जाया शहर; बैंक समेत सरकारी इमारतें आग के हवाले
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget