एक्सप्लोरर

Bageshwar Baba: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के पास अदृश्य शक्ति या कोई ट्रिक? माइंड रीडर सुहानी शाह ने लाइव टेस्ट से किया ये दावा

Bageshwar Baba: मशहूर माइंड रीडर सुहानी शाह ने बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कथित चमत्कार के दावों को लेकर लाइव टेस्ट किया है.

Bagheshwar Baba News: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री पिछले कई दिनों से देश-विदेश की सुर्खियों में हैं. उनके कथित चमत्कार की चर्चा घर-घर में हो रही है. इसी बीच बाबा के कथित चमत्कार को देश की मशहूर माइंड रीडर सुहानी शाह (Suhani Shah) ने खारिज किया है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ के साथ शो किया और बाबा के कथित चमत्कार को माइंड रीडिंग करार दिया. 

कैसे बाबा लोगों के मन की बात समझ लेते हैं. बाबा के दरबार में हज़ारों लोग न सिर्फ करियर और भविष्य से जुड़ी परेशानियों को लेकर आते हैं बल्कि अपनी बीमारियों का इलाज करवाने के लिए भी आते हैं, लेकिन क्या वाकई बाबा असाध्य बीमारियों को ठीक कर सकते हैं. क्या बाबा बागेश्वर कोई टच थेरेपी जानते हैं. क्या वाकई बाबा इलाज कर सकते हैं. क्या ये विज्ञान को चुनौती नहीं? इन सभी सवालों को लेकर लाइव टेस्ट किया गया. 

सुहानी शाह ने किया लाइव टेस्ट

माइंड रीडर सुहानी शाह ने एबीपी न्यूज़ के शो में दर्शकों के साथ लाइव टेस्ट किए. उन्होंने एक दर्शक से छुट्टियों के लिए किसी जगह का नाम सोचने के लिए कहा. इसका जवाब देने के लिए सुहानी शाह ने दर्शक का नाम पूछा और वे कहां रहते हैं ये पूछा. इसके बाद उन्होंने कुछ देर माइंड रीडिंग की और फिर बोर्ड पर एक जगह का नाम लिख लिया. फिर उन्होंने दर्शक से उस जगह का नाम बताने को कहा जोकि रामपुर था. सुहानी ने बोर्ड पर भी रामपुर ही लिखा था. ये देखकर दर्शक भी चौंक गए. 

एक लड़की के मन की बात भी जानी

सुहानी शाह शो के दौरान एक लड़की के मन की बात भी जान गई. उन्होंने एक लड़की से कागज पर कुछ लिखने को कहा. इसके बाद सुहानी ने लड़की से वो शब्द मन में सोचने को कहा जो उन्होंने लिखा है. इसके बाद सुहानी ने लड़की से कहा कि आपकी दादी की तबीयत ठीक नहीं है और आपने यही लिखा है. आप चिंता मत करो वो ठीक हो जाएंगी. फिर लड़की से पूछा गया कि उन्होंने क्या लिखा था तो उन्होंने बताया कि दादी की तबीयत ठीक नहीं है, यही लिखा था.

सुहानी शाह ने एक और टेस्ट किया. उन्होंने दर्शकों से एबीपी न्यूज़ की एंकर से कोई सवाल करने के लिए कहा. जिसका जवाब सुहानी शाह ने बोर्ड पर पहले ही लिख दिया. अब तक सवाल पूछा भी नहीं गया था. फिर एक दर्शक ने एंकर से सवाल किया कि उनका फेवरेट गाना कौन सा है. एंकर ने सोचकर बताया कि मेरा पंसदीदा गाना 'पंछी बनूं...' है. इसके बाद सुहानी का लिखा हुआ जवाब चेक किया गया. सुहानी ने बोर्ड पर 'पंछी बनूं...' ही लिखा था.

ये भी पढ़ें-

Watch: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सबसे पहला ‘चमत्कार’! बाबा के परिजनों ने खुद शेयर किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आशुतोष रांका का हिमंत बिस्वा सरमा को चैलेंज- 'अभी तो कॉकरोचों ने...'
CJP के आशुतोष रांका का हिमंत बिस्वा सरमा को चैलेंज- 'अभी तो कॉकरोचों ने...'
Explained: अगर CEC दे दें इस्तीफा तो तुरंत कौन संभालेगा EC की कमान? नियम जान लीजिए
Explained: अगर CEC दे दें इस्तीफा तो तुरंत कौन संभालेगा EC की कमान? नियम जान लीजिए
कभी इंजन फेल तो कभी पोल से टक्कर, IndiGo के विमानों में बार-बार क्यों आ रही दिक्कत?
कभी इंजन फेल तो कभी पोल से टक्कर, IndiGo के विमानों में बार-बार क्यों आ रही दिक्कत?
CM विजय के फैसले के विरोध में उतरे कार्ति चिदंबरम, कहा- ‘याद रखना जरूरी कि...’
CM विजय के फैसले के विरोध में उतरे कार्ति चिदंबरम, कहा- ‘याद रखना जरूरी कि...’

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
हल्के में ले लिया, इजरायली आर्मी की चूक! हमास की वॉर्निंग नजअंदाज करने पर मची थी तबाही
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
'मुझे शर्म आती है...', चिराग पासवान ने बिहार की सम्राट सरकार को घेरा
हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका का पहला रिएक्शन - 'असम पुलिस की...'
हिरासत से छूटने के बाद आशुतोष रांका का पहला रिएक्शन - 'असम पुलिस की...'
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यूपी में लखनऊ समेत 43 जिलों में होगी बारिश, जानें कब बदलेगा मौसम?
यह है दुनिया का सबसे ठंडा गांव, जानें यहां कैसे रहते हैं लोग?
यह है दुनिया का सबसे ठंडा गांव, जानें यहां कैसे रहते हैं लोग?
IGNOU में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
IGNOU में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें डिटेल्स
Embed widget