एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: आज से इंदौर होगा अनलॉक, जानें क्या खुलेगा और किस पर जारी रहेंगी पाबंदियां

मध्य प्रदेश राज्य का शहर इंदौर आज से अनलॉक होने जा रहा है. शहर के सभी धर्मस्थल, होटल, मॉल, रेस्टोरेंट आज से खुलेंगे.

भोपाल: मध्य प्रदेश का शहर इंदौर आज से अनलॉक होने जा रहा है. शहर के सभी धर्मस्थल, होटल, मॉल, रेस्टोरेंट आज से खुलेंगे. हालांकि खबरों के मुताबिक, सरकार ने शिक्षा संस्थानों पर पाबंदी लगा कर रखी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते दिन आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में शहर को अनलॉक करने का निर्णय लिया गया. वहीं, अभी आधिकारिक आदेश जारी होने बाकी है. अनलॉक को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी गई है जिसके अनुसार शहर को खोला जाना है लेकिन शहर के कुछ जगहों पर हालात को देखते हुए अभी भी पाबंदिया जारी रहेंगी.

व्यापारियों ने बाजार खोल जाने की थी मांग

बता दें, पूर्व सांसद कृष्णमुरारी मोघे ने बीते दिन राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भोपाल में मुलाकात की. उन्होंने इस मुलाकात में इंदौर शहर को अनलॉक करने का आग्र किया. बताया जा रहा है कि मोघे ने शहर में संक्रमण दर कम होने की बात रखी साथ ही कहा कि व्यापारी वर्ग बाजार खोलने की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि राज्य के अन्य शहरों में बाजारों को पूरी तरह खोल दिया गया है और अब इंदौर में संक्रमण दर कम है तो यहां भी अब खोल दिया जाए.

रात 10.30 बजे तक होम डिलीवरी सेवा रहेगी

वहीं, मीडिया सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज चौहान के साथ चली इस बैठक में पूर्व एल्डरमेन भारत रघुवंशी, जेपी मूलचंदानी भी मौजूद रहे. बता दें, होटल-रेस्टोरेंट को शाम 6 बजे तक खोले जाने की इजाज दे गई है. साथ ही रात 10.30 बजे तक होम डिलीवरी सेवा समेत टेक अवे की इजाजत रहेगी. वहीं, गाइडलाइन के मुताबिक शॉपिंग मॉल खुल सकेंगे लेकिन प्ले जोन, फूड जोन समेत सिनेमाघरों में पाबंदी रहेगी.

गाइडलाइन के अनुसार सरकारी व निजी कार्यालय खुले रहेंगे. 100 प्रतिशत अधिकारी आ सकेंगे साथ ही 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाने की इजाजत होगी. साथ ही सभी धर्मस्थलों को खोलने की इजाजत दे दी गई है. वहीं, कोरोना को ध्यान में रखते हुए एक समय में चार से अधिक लोग धर्मस्थलों में प्रवेश नहीं हो सकेंगे.

रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा

शहर में सभी प्रकार के राजनीतिक आयोजनों पर पाबंदी रहेगी साथ ही धार्मिक कार्यक्रम, मेले, धरने की इजाजत नहीं होगी. वहीं, बताते चले, शहर में रविवार को जनता कर्फ्यू लागू रहेगा. जानकारी के मुताबिक रविवार को केवल स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं चालू रहेंगी. साथ ही शहर में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें.

भारत-बांग्लादेश सीमा पर पकड़े गए चीनी जासूस से पूछताछ में खुलासा, दो साल में 1300 भारतीय सिम ले जा चुका है चीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
मार्को रुबियो के भारत दौरे के 5 बड़े सिग्नल: वेनेजुएला का तेल, रूस से रिश्ते और ट्रेड डील पर फोकस क्या?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
'हमारे दोस्त राहुल गांधी...', शिवराज सिंह चौहान ने रिजीम चेंज वाले बवाल पर क्या कहा?
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन घर से फरार? भाई बोला- 'वो तो ऐसा ही...'
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब
Explained: मस्जिदों में यूनिफॉर्म खुतबे का प्रस्ताव, पहले विवाद और फिर लगी रोक! जानिए सब

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगग के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
बिहार: 'राहुल गांधी और कांग्रेस एक खतरनाक…', BJP ने ऐसा क्यों कहा?
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget