एक्सप्लोरर

Election 2024: गांधी से लेकर नेहरू तक का लिया नाम, बोले शिवराज- राहुल गांधी कांग्रेस को पूरी तरह खत्म करके ही लेंगे चैन की सांस

LokSabha Election 2024: शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “खरगे जी सच्चाई कड़वी तो होती है लेकिन सुननी चाहिए. राहुल जी और आपके नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव पर चुनाव हारती चली गई.

Shivraj Singh Chouhan on Congress:  भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा, "मैंने पहले ही कहा था कि महात्मा गांधी ने आजादी के बाद कहा था कि कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए और नए राजनीतिक दल बने, लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने सत्ता के स्वार्थ के कारण कांग्रेस को भंग नहीं होने दिया और आंदोलन का लाभ उठाया.”

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि राहुल गांधी महात्मा गांधी के सुझाव के अनुसार कांग्रेस को पूरी तरह खत्म करके ही चैन की सांस लेंगे. कांग्रेस के सारे अच्छे नेता पार्टी के दिशाहीन नेतृत्व से थक चुके हैं. कांग्रेस खत्म होने की कगार पर है.

मल्लिकार्जुन खरगे पर भी साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “खरगे जी, सच्चाई कड़वी तो होती है लेकिन सुननी चाहिए. राहुल जी और आपके नेतृत्व में कांग्रेस चुनाव पर चुनाव हारती चली गई. थोड़ा उंगलियों पर हिसाब लगाइए 2013 से अब तक कांग्रेस लगभग 50 से अधिक चुनाव हार चुकी है. कई पुराने मुख्यमंत्री, बड़े नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं, उंगलियों पर हिसाब लगाते रहिए, कहीं ऐसा न हो कि उंगलियों पर गिनने लायक ही नेता पार्टी में बचें.”

'आपके नेताओं ने जनभावनाओं का सम्मान नहीं किया'

पूर्व सीएम शिवराज ने कहा कि आपने, आपकी पार्टी ने और आपके नेताओं ने कभी जनभावनाओं का सम्मान नहीं किया. जब सारा देश रामलला की भक्ति में डूबा था, तब कांग्रेस ने श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के आमंत्रण को अस्वीकार किया था. सनातन धर्म और प्रभु श्रीराम से विद्वेष ही आपकी पार्टी के रसातल में जाने का कारण है. भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है जो खुद के लिए नहीं, अंत्योदय की भावना के साथ समाज सेवा का काम करती है और यही सेवा का भाव भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता को अलग बनाता है.

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Election: चुनावों से पहले ओडिशा में फंसा पेंच! नवीन पटनायक की BJD से यहां अटकी BJP की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
LIVE: खरगे ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा तो बोले रिजिजू- 'कांग्रेस राम विरोधी'
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
एक्ट्रेस तृषा पर कमेंट को लेकर भारी बवाल, हिरासत में लिए गए उदयनिधि स्टालिन
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
'मार्क, झुको मत', PM मोदी की पोस्ट विवाद पर महुआ मोइत्रा ने खुलकर दिया Meta का साथ
'मार्क, झुको मत', PM मोदी की पोस्ट विवाद पर महुआ मोइत्रा ने खुलकर दिया Meta का साथ

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget