एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में BJP का मास्टर प्लान, पन्ना प्रमुख के बाद अब परिवार को जोड़ने के लिए बनाई ये रणनीति

Madhya Pradesh Election: भोपाल के शिवाजी नगर में पांच नंबर स्टॉप के पास बीजेपी कायकर्ताओं का दल हर मोहल्ले में घर-घर जा रहा है.

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी ने संगठन को माइक्रो स्तर पर मजबूत करने के लिए अब परिवार प्रमुख की नियुक्ति शुरू की है. अब तक बीजेपी पन्ना प्रमुख और अर्ध पन्ना प्रमुख की बात करती थी, मगर अब बीजेपी ने परिवार प्रमुख को जोड़ने की योजना बनाई है.

राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर में पांच नंबर स्टॉप के पास बीजेपी कायकर्ताओं का दल हर मोहल्ले में घर-घर जा रहा है. बीजेपी कार्यकर्ता राज्य सरकार और उसके कामों की बात कर रहे हैं. इस दल में स्थानीय नेताओं के साथ में दूसरे प्रदेशों से आए अल्प विस्तारक और प्रचारक भी शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश में सरकार के कामकाज का फीडबैक ले रहे हैं.

बूथ स्तर पर पैठ बनाने में जुटी बीजेपी

दरअसल, बीजेपी मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में बूथ स्तर पर पैठ बनाने में तेजी से जुटी है. प्रदेश के 62 हजार बूथों पर बीजेपी संगठन के तौर पर सक्रिय है. पार्टी का दावा है कि अस्सी फीसदी से ज्यादा बूथों पर पार्टी की समितियां हैं, जिनमें पदाधिकारी भी हैं जो पार्टी को चुनाव में मदद करेंगे.

पीएम मोदी कर चुके हैं तारीफ

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के बूथ विस्तारकों को भोपाल में संबोधित किया था और मध्य प्रदेश के पार्टी संगठन की तारीफ की थी. प्रदेश में बीजेपी बूथ सशक्तिकरण अभियान चला रही है, जिसमें 14 लाख से अधिक पन्ना प्रमुखों को जोड़ा है. वहीं, अब वोटर लिस्ट के पन्ना प्रमुखों को परिवार के प्रमुखों से जुड़ने को कहा गया है.

बीजेपी का मकसद पार्टी की पैठ घर-घर तक पहुंचाना है. इसके लिए कार्यकर्ताओं की मदद से संगठन को मजबूत किया जा रहा है. प्रदेश में आने वाले महीनों में चुनाव है और पार्टी जानती है कि संगठन के बल पर ही वो सरकार में वापसी कर पाएगी.

ये भी पढ़ें: Inflation Rate India: 'पीएम मोदी के मंत्री झूठ बोलकर जनता की थाली में प्रोपेगेंडा परोस रहे हैं', बोले कांग्रेस प्रमुख खरगे 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget