एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक को कार्यक्रम में बोलने से रोका, मंच पर राज्यपाल के सामने भड़के

कार्यक्रम का समापन ही किया जा रहा था कि तभी विधायक मरकाम उठे और अपने बाजू में लगे स्पीकर से जनता को संबोधित करने लगे. इसी बीच अधिकारियों ने माइक और स्पीकर बंद करा दिया, जिसके बाद मरकाम भड़क उठे.

डिंडोरी: मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल की मौजूदगी में प्रदेश के डिंडोरी जिले में एक कार्यक्रम में क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक और प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम शामिल हुए थे. ओमकार सिंह को मंच से जनता को संबोधित करने की अनुमति नहीं मिलने से वह भड़क उठे. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है.

राज्यपाल मंगू भाई पटेल अपने दो दिवसीय डिंडोरी जिले के प्रवास के दौरान मंगलवार को बैगाचक क्षेत्र के ग्राम चाड़ा पहुंचे थे. जहां प्रशासन ने सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित करवाने के लिए राज्यपाल का कार्यक्रम आयोजित किया था. इस दौरान पंचायत भवन चाड़ा परिसर में मौजूद कार्यक्रम में राज्यसभा की सदस्य और बीजेपी नेता सम्पतिया उइके के संबोधन के बाद राज्यपाल ने सभा को संबोधित किया.

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विधायक के समर्थन में की नारेबाजी
इसके बाद आभार प्रकट कर कार्यक्रम का समापन ही किया जा रहा था कि तभी विधायक मरकाम उठे और अपने बाजू में लगे स्पीकर से जनता को संबोधित करने लगे. इसी बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने माइक और स्पीकर बंद करा दिया, जिसके चलते मरकाम भड़क उठे. मरकाम ने कहा कि जब राज्यसभा सांसद को कार्यक्रम में बोलने का मौका दिया जा सकता है तो उन्हें बोलने का अवसर क्यों नहीं दिया गया. इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने विधायक को समझाने का प्रयास किया.

इसी बीच, कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता भी विधायक के समर्थन में नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक संजय सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मरकाम को समझाया और उन्हें शांत किया. हालांकि विवाद शांत होने के बाद उन्होंने राज्यपाल के साथ मिलकर योजना के लाभार्थियों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं.

ये भी पढ़ें-
Lakhimpur Kheri Violence: वायरल वीडियो में गाड़ी से निकलकर भागते दिखे शख्स से abp न्यूज़ की बातचीत, जानें क्या दावा किया?

Gujarat Civic Polls Result: बीजेपी की गांधीनगर समेत 3 नगर निकाय में जीत, जानें कांग्रेस और AAP का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत
संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
प्रियंका गांधी और बीजेपी सांसद में बहस, कहा- राहुल गांधी छात्रों से मिले थे
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget