एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri Violence: वायरल वीडियो में गाड़ी से निकलकर भागते दिखे शख्स से abp न्यूज़ की बातचीत, जानें क्या दावा किया?

Lakhimpur Kheri Violence: लखीमपुर खीरी कांड से जुड़े कई वायरल वीडियो में से एक छोटे वीडियो में दिख रहा है कि एक गाड़ी से शख्स निकलकर भाग रहा है.

Lakhimpur Kheri Violence: यूपी के लखीमपुर खीरी में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इन्हीं वीडियो में से एक छोटे से वीडियो में एक शख्स थार गाड़ी से निकलकर भागता दिख रहा है. यह गाड़ी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा की है. इस संबंध में आशीष मिश्रा ने खुद दावा किया है. हालांकि उनका कहना है कि वह घटनास्थल पर नहीं थे. इस बीच सुमित जायसवाल नाम के शख्स ने दावा किया है कि थार गाड़ी से भागता दिख रहा शख्स वही है. सुमित जायसवाल ने पूरी घटना पर abp न्यूज़ से बात की. 

सुमित ने दावा किया, ''कार्यक्रम स्थल से हम लोग स्वागत के लिए (केशव प्रसाद मौर्य के स्वागत) जा रहे थे. रास्ते में जैसे ही हमलोग इनके बीच (प्रदर्शनकारी) पहुंचे इन लोगों डंडे से मारना शुरू कर दिया. इसके बाद गाड़ी पर पत्थर चलाने लगे. रोको-रोको की आवाज लगा रहे थे.'' उन्होंने दावा किया, ''गाड़ी आशीष मिश्रा की थी, प्रदर्शनकारियों ने इसलिए हमला किया. उनकी हत्या की साजिश थी. विवादित नारे लगाए जा रहे थे.''

सुमित जायसवाल ने कहा, ''जब मैं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को रिसीव करने के लिए निकला था तब आशीष मिश्रा मोनू (अजय मिश्रा टेनी के बेटे) कार्यक्रम स्थल (दंगल वाली जगह) पर थे. कार्यक्रम के आयोजक आशीष मिश्रा थे. थार में मैं ही था.''

सुमित ने कहा, ''थार हरिओम मिश्रा ड्राइव कर रहे थे. हरिओम की प्रदर्शनकारियों ने हत्या कर दी.'' वायरल वीडियो जिसमें थार गाड़ी लोगों को रौंदती हुई दिख रही है इसको लेकर सुमित ने कहा, ''गाड़ी पहले धीमी चल रही थी. जब लाठी डंडे प्रदर्शनकारी चलाने लगे तब स्पीड बढ़ी थी, ऐसा हो सकता है. हमलोगों के पास कोई हथियार नहीं था. मेरी किस्मत थी कि मैं बच गया.''

उन्होंने कहा, ''मैं बीजेपी का पार्षद हूं. मैं चुनाव जीता हूं. जिस गाड़ी के लोगों की हत्या हुई है उस गाड़ी में मैं था. ड्राइवर की बेरहमी से हत्या की गई. मेरे दोस्त शुभम मिश्रा को बेरहमी से मार दिया गया. अन्य कार्यकर्ता जो गाड़ी में थे, उनके साथ क्या हुआ मुझे जानकारी नहीं है. मैं उन्हें चेहरे से जानता हूं, नाम नहीं जानता. किसी तरह मैं वहां से भाग गया था.''

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के पैतृक गांव के दौरे पर जा रहे थे. इसी के विरोध में किसान प्रदर्शन कर रहे थे. किसानों का दावा है कि प्रदर्शन के दौरान अजय मिश्रा के बेटे आशीष मिश्रा ने गाड़ियों से प्रदर्शनकारियों को कुचल दिया. इसके बाद हिंसा भड़क उठी. इसमें आठ लोगों की मौत हो गई. इस मामले में मिश्रा के बेटे आशीष समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Lakhimpur Kheri Violence: घटनास्थल पर होने से केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे का इनकार, खुद पर हुई FIR को लेकर कही ये बात

कल लखीमपुर खीरी जाएंगे राहुल गांधी, प्रशासन से मांगी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच
'फर्जी डिग्री, मार्कशीट...', हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी पर चला ED का हंटर! 25 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget