एक्सप्लोरर

CAA समर्थन रैली के दौरान बीजेपी नेताओं को कलेक्टर, एसडीएम ने जड़े थप्पड़, बीजेपी को मिला बड़ा मुद्दा

कलेक्टर निवेदिता के बाद डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भी एक कार्यकर्ता को पकड़कर थप्पड़ जड़ दिए जिसके बाद एक युवक ने डिप्टी कलेक्टर से अभद्रता कर दी.

भोपालः मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावर में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रविवार दोपहर ब्यावरा में निकाली जा रही रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यकर्ताओं को रोकने पर बवाल मच गया. दरअसल चेतावनी के बाद भी जब कार्यकर्ता नारेबाजी करते रहे तो कलेक्टर निधि निवेदिता ने बीजेपी के मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने को थप्पड़ मार दिया.

जिसके बाद इससे रैली में शामिल लोग भड़क गए. इसके बाद पुलिस ने सख्ती की तो मौके पर भगदड़ मच गई. इस दौरान लाठीचार्ज में दो कार्यकर्ता घायल हो गए. कलेक्टर निवेदिता के बाद डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने भी एक कार्यकर्ता को पकड़कर थप्पड़ जड़ दिए जिसके बाद एक युवक ने डिप्टी कलेक्टर से अभद्रता कर दी.

डिप्टी कलेक्टर ने भी कार्यकर्तओं को जड़े थप्पड़

पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के मामले में 12 नामजद सहित 124 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही डिप्टी कलेक्टर से अभद्रता करने के मामल में दो अज्ञात युवकों पर छेड़छाड़ और शासकीय कार्य में बाधा का डालने का केस दर्ज किया है.

सीएए के समर्थन में रैली को रोकने लगाई गई थी धारा 144

राजगढ़ में सीएए के समर्थन में निकाली जाने वाली रैली का कार्यक्रम पहले से तय था. वहीं इस रैली को रोकने के लिए कलेक्टर ने धारा-144 लगाकर ब्यावरा की सीमाएं सील कर दी थीं इसके चलते बाजार भी बन्द थे. पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत रविवार दोपहर एक बजे वैष्णोदेवी मंदिर से रैली की शुरुआत के पहले सुंदरकांड पाठ का चल रहा था. इस दौरान कलेक्टर और एसपी प्रदीप शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे.

सुंदरकांड के बाद जब कार्यकर्ताओं बाहर निकलने लगे तो कलेक्टर निधि निवेदिता ने गेट बंद करना चाहा. इस दौरान पूर्व विधायक अमरसिंह यादव को कलेक्टर ने पकड़ लिया, लेकिन वे जैसे-तैसे आगे बढ़ गए.

पुलिस के गितफ्टरी के प्रयास के दौरान हुई झड़प

रैली के लिए आगे बढ़ रहे कार्यकर्तओं को जब मंदिर के पास पुलिस ने हिरासत में लेने की कोशिश की तो पूर्व विधायक मोहन शर्मा सहित अन्य नेताओं की अफसरों से तीखी बहस हो गई.

इस दौरान कलेक्टर ने बीजेपी मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने को थप्पड़ जड़ दिया. वहीं बड़ोने ने कहा कि हम लोग कलेक्टर से निवेदन कर रहे थे, लेकिन उन्होंने थप्पड़ मार दिया. वहीं कलेक्टर पर अन्य युवकों को भी को भी पीटने का आरोप लगा है.

हमने रैली की अनुमति नहीं दी थी: कलेक्टर

कलेक्टर निधि निवेदिता ने कहा कि हमने धारा 144 लगाई थी. जो अराजक तत्व अपनी बात मनवाना चाहते थे, वे यहां आए थे. हमने सोचा कि गेट बंद कर दें, ताकि इन्हें जो करना है अंदर करें. तभी पूर्व विधायक वहां पहुंचे. लोगों को बरगलाना शुरू कर दिया. उन्हें एक तरफ बैठाना चाहा, लेकिन वे मुझसे छूटकर लोगों को साथ लेकर आगे बढ़ गए. कुछ लोगों ने हमारी महिला अधिकारी के साथ भी अभद्रता की है.

बीजेपी ने मुद्दा बनाया

बीजेपी ने इस मामले को बड़ा मुद्दा बना लिया हे, बीजेपी विधायक विस्वास सारंग ने इसे अराजक सरकार बताते हुए कलेक्टर के ख़िलाफ़ करवाई करने की माँग की हे, बीजेपी के सारे बड़े नेता 22 को ब्यावरा जाकर इसके ख़िलाफ़ आंदोलन करेंगे.

यूपीः नागरिकता कानून के ख़िलाफ़ कई शहरों में जारी है मुस्लिम महिलाओं का आंदोलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में क्या बोले नितिन गडकरी?
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी?
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे

वीडियोज

Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget