एक्सप्लोरर

Loudspeaker Row: विवादों के बीच जिद पर अड़े राज ठाकरे, बोले- मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटने तक बजाएंगे हनुमान चालीसा

Loudspeaker Politics: महाराष्ट्र में बुधवार सुबह से ही मनसे कार्य़कर्ता मस्जिदों से लाउडस्पीकर उतरवाने उतरे. दोपहर तक हंगामा चलता रहा. इसके बाद राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आगे की रणनीति बताई.

Loudspeaker Politics in Maharashtra: महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर 3 मई का अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद राज ठाकरे और उनके कार्यकर्ता 4 तारीख यानी बुधवार को अपने ऐलान के अनुसार लाउडस्पीकर उतरवाने रोड पर उतर आए. कार्य़कर्ताओं ने उन मस्जिदों के पास हनुमान चालीसा पढ़ने की कोशिश की जहां लाउडस्पीकर लगे थे. पुलिस ने बड़ी संख्या में मनसे कार्य़कर्ताओं को पकड़ा. सुबह से दोपहर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. इसके बाद राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आगे की रणनीति का ऐलान किया. आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा.

धार्मिक नहीं सामाजिक विरोध

राज ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ किया कि उनका विरोध किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं है, यह विरोध धार्मिक नहीं है, बल्कि सामाजिक है. लाउडस्पीकर से दूसरों को दिक्कत होती है. अगर गलत तरीके से लाउडस्पीकर मंदिरों पर लगा है तो उसे भी उतारना चाहिए. हम किसी भी धार्मिक स्थल पर नियमों को तोड़ने वाले लाउडस्पीकर के पक्ष में नहीं हैं.

आगे भी चलता रहेगा आंदोलन

राज ठाकरे ने कहा कि आज 4 तारीख है. हमने 3 मई तक के लिए सरकार से विनती की थी और कहा था कि सभी लाउडस्पीकर हट जाने चाहिए. हमने ये भी कहा था कि अगर सरकार तय समय में इन्हें नहीं हटाएगी तो इसके बाद हम उन मस्जिदों के आगे हनुमान चालीसा करेंगे. हमने अपने पहले के ऐलान की तरह वही किया. महाराष्ट्र पुलिस हमारे कार्यकर्ताओं को पकड़ रही है. मैं पुलिस से पूछना चाहूंगा कि यहां 1500 मस्जिदों में से आज भी 135 पर लाउडस्पीकर से अजान हुई है. आखिर इन पर कौन कार्रवाई करेगा. आप हमारे कार्य़कर्ताओं पर एक्शन ले रहे हैं, लेकिन इन पर नहीं.

हम दंगा फसाद नहीं, नियमों का पालन चाहते हैं

राज ठाकरे ने कहा कि हम महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था चाहते हैं. हम यहां दंगा फसाद नहीं चाहते. हम बस ये चाहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन हो. अगर आप सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करेंगे तो यह ठीक नहीं है. अगर सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं कराएगी तो आप क्या करेंगे. अगर निवेदन की भाषा समझ नहीं आती तो आंदोलन शुरू होता है. इसलिए हमें आंदोलन करना पड़ा है. यह एक दिन का आंदोलन नहीं है, यह आगे भी तब तक चलता रहेगा जब तक सारे लाउडस्पीकर बंद नहीं होते.

ये भी पढ़ें

Jodhpur Clash: जोधपुर में ईद के दौरान हिंसा के एक दिन बाद अब क्या हैं हालात? abp न्यूज़ से एडीजी हवा सिंह घुमरिया ने बताया

Kerala: जब युवक ने इस्लाम को छोड़ने का लिया फैसला तो ये हुआ अंजाम, जानिए पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, कोर्ट ने कही 3 अहम बातें, 'शिकायतकर्ता पीड़ित नहीं...'
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, कोर्ट ने कही 3 अहम बातें, 'शिकायतकर्ता पीड़ित नहीं...'
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया
'कोर्ट ने सभी आरोपों...', राहुल गांधी के बरी होने के बाद वकील ने क्या-क्या बताया
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
Gold vs Share Market November 2026: सोना खरीदें या शेयर बाजार में लगाएं पैसा? भारत की कुंडली में क्या संकेत
नवंबर में सोना खरीदें या शेयरों में पैसा लगाएं या फिर कुछ समय इंतजार करें? ज्योतिष से समझें
Embed widget