एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'बिहार में करने जा रहे हैं क्लीन स्वीप...,' PM मोदी ने किया बड़ा दावा

PM Modi In Bihar: लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि वो बिहार में 40 में से 40 सीटों पर जीत हासिल करने वाले हैं.

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (12 मई) को पटना में रोड शो किया. यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पटना में कोई रोड शो किया है. उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी थे. इस दौरान उन्होंने NDTV को इंटरव्यू दिए हुए दावा किया कि इस बार NDA बिहार में सभी सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है.

पटना में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो बिहार में इस बार क्लीन स्वीप करने जा रहे हैं. उन्होंने कहा, 'मैंने बिहार में अपने सहयोगियों से बात की है. हम 2019 में एक सीट हार गए थे, लेकिन इस बार हम एक भी सीट नहीं हार रहे हैं.'

'बिहार से रहा है मेरा मजबूत संबंध'

उन्होंने आगे कहा, 'बिहार और यहां के लोगों के साथ मेरा संबंध काफी ज्यादा मजबूत है. मैं संगठन के काम को लेकर बहुत बार आया हूं और मैंने यहां के कई हिस्सों का दौरा किया है. बिहार से मेरे संबंध बहुत पुराने हैं. 

'बीजेपी के संकल्प को दी नई ताकत'

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि वो लगभग हर राज्य में गए हैं और पूरे देश की जनता ने यह निश्चित करने का दृढ़ संकल्प लिया है कि BJP और राजग 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करें. उन्होंने आगे कहा, 'बिहार ने इस संकल्प में नए रंग भर दिए हैं. इसे नई ताकत दे दी है. पूरे देश में जो माहौल है, उसका असर बिहार में भी है.'

इस बार बिहार में बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं, जदयू को 16 सीटें मिली हैं. इसके अलावा, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को पांच सीटें मिली है. जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाह की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ रही हैं. 

ये भी पढ़ें: Exclusive: क्या हम एटम बम के डर से PoK को जाने दें? मणिशंकर अय्यर के बयान पर बोले अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
क्या प्रशांत किशोर करेंगे गठबंधन वाली राजनीति? किया बड़ा खुलासा
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
असम-अरुणाचल बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, पुलिस ने हवा में चलाई गोलियां
Parliament Monsoon Session LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
LIVE: लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, मानसून सत्र खत्म
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget