एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने चिराग पासवान को कहा छोटा भाई, बिहार की जनता से बोले- NDA के खाते में दे दीजिए 40 सीट

PM Modi Rally In Jamui: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जमुई में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अबकी बार बिहार से 40 की 40 सीटें एनडीए के खाते में डालनी हैं.

PM Modi Jamui Rally: लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार (04 अप्रैल) को बिहार के जमुई पहुंचे. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये कोई विजय रैली या चुनावी रैली है. इस दौरान उन्होंने चिराग पासवान को छोटा भाई कहा. उन्होंने कहा कि पूरा बिहार कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार. 

पीएम मोदी ने कहा, “आज जमुई की इस धरती पर उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि जनता का मूड क्या है. जमुई से भाजपा और एनडीए के पक्ष में उठी ये हुंकार बिहार के साथ ही पूरे देश में गूंज रही है. आज इस मंच से एक कमी हम सबको महसूस हो रही है. हमारे लिए ये पहला ऐसा चुनाव है, जब बिहार के बेटे, दलितों-वंचितों के प्रिय और मेरे परम मित्र पद्म भूषण से सम्मानित रामविलास पासवान जी हमारे बीच नहीं हैं. मुझे संतोष है कि रामविलास जी के विचार को मेरे छोटे भाई चिराग पासवान पूरी गंभीरता से आगे बढ़ा रहे हैं.”

'बिहार को एनडीए गठबंधन दलदल से बाहर निकालकर लाया'

एनडीए गठबंधन के लिए वोट मांगते हुए उन्होंने कहा, "बिहार की धरती पूरे देश को दिशा दिखाने वाली रही है. बिहार की इस धरती ने आजादी की लड़ाई में और स्वतंत्र भारत की नींव मजबूत करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है लेकिन दुर्भाग्य से आजादी के बाद बिहार के सामर्थ्य के साथ न्याय नहीं हो पाया. बिहार को NDA गठबंधन बहुत ही परिश्रम से एक बड़े दलदल से बाहर निकाल कर लाया है."

लालू प्रसाद यादव पर इस तरह किया हमला 

बिहार के विपक्षी दल आरजेडी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने हमला करते हुए कहा, "रेलवे में भर्ती के नाम पर जो लोग गरीब युवाओं से जमीन लिखवा लें, वो बिहार के युवाओं का कभी भला नहीं कर सकते. घमंडिया गठबंधन वालों के समय में केवल खस्ताहाल ट्रेनें चलती थीं लेकिन अब पूरे देश की तरह ही बिहार के लोग भी वंदेभारत ट्रेन में सफर कर रहे हैं. आरजेडी और कांग्रेस वाले जनता का सारा पैसा लूट लेते थे."

उन्होंने ये हमला जारी रखते हुए कहा, "एक तरफ NDA सरकार है, जो नए उद्योग लगाने की बात करती है. दूसरी ओर ये लोग हैं, जिनकी पहचान अपहरण उद्योग की रही है. एक तरफ NDA सरकार है, जो सोलर पावर और LED लाइट की बात करती है. दूसरी ओर ये घमंडिया गठबंधन वाले लोग हैं, जो बिहार को लालटेन युग में रखना चाहते हैं."

पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस हो या आरजेडी इन्होंने हर मौके पर बिहार और बिहारी गौरव का अपमान किया है. यही कांग्रेस और आरजेडी थी, जिसने कर्पूरी ठाकुर का अपमान किया था. अभी कुछ ही समय पहले हमारी सरकार ने बिहार के गौरव कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया, तब भी इन लोगों ने उसका विरोध किया."

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: जमुई की रैली से पहले पीएम मोदी ने बताया, लोकसभा चुनाव में कितनी बड़ी होगी बिहार की भूमिका, जानें क्या बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget