एक्सप्लोरर

Election Result 2024: रुझानों से साफ अकेले बहुमत का आंकड़ा नहीं छू रही बीजेपी, एग्जिट पोल और एक्सपर्ट्स के आंकड़े-दावे सब फेल

Election Result 2024: तमाम एग्जिट पोल्स में एनडीए की बंपर जीत का दावा किया गया था, लेकिन रुझानों के आंकड़े कुछ और ही हकीकत बयां कर रहे हैं.

देश की सभी 543 लोकसभा सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं. अब तक के आंकड़ों से यह तो तय है कि देश में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बन रही है, लेकिन पीएम मोदी का 400 पार का आंकड़ा पूरी तरह हवा हो गया है. आलम यह रहा कि रुझानों में भी पूरी एनडीए मिलकर यह आंकड़ा नहीं छू पाई और बीजेपी अकेले दम पर तो शायद ही बहुमत का आंकड़ा पार कर पाएगी. इसका मतलब यह है कि एग्जिट पोल्स से लेकर तमाम एक्सपर्ट्स के दावे और आंकड़े पूरी तरह फेल हो गए हैं. आइए आपको अब तक के रुझानों से रूबरू कराते हैं. साथ ही, बताते हैं कि बीजेपी की सीटों को लेकर किसने क्या दावा किया था? 

अभी ऐसा है बीजेपी का हाल

चुनाव आयोग की ओर से सुबह साढ़े 11 बजे तक जारी रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 238 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि सूरत लोकसभा सीट वह पहले ही जीत चुकी है. इसका मतलब यह है कि बीजेपी किसी भी हाल में अकेले दम पर पूर्ण बहुमत हासिल करने की स्थिति में नहीं है. वहीं, एनडीए की बात करें तो वह करीब 290 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. उधर, 2019 के लोकसभा चुनावों में सिर्फ 52 सीटों पर सिमटने वाली कांग्रेस पार्टी ने तगड़ी वापसी की है. राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी ने अकेले दम पर 97 सीटों पर बढ़त बना रही है, जबकि इंडिया गठबंधन की कुल बढ़त करीब 230 सीटों पर है. ऐसे में यह साफ हो चुका है कि तमाम एग्जिट पोल और एक्सपर्ट के दावे गलत साबित हो रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि किसने क्या दावा किया था?

ऐसा था एबीपी न्यूज सी वोटर का एग्जिट पोल

एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 353-383 सीटें मिलने की बात कही गई थी. वहीं इंडिया गठबंधन की झोली में 152-182 सीटें और अन्य के पास 04-12 सीटें जाने का दावा किया गया था.

जन की बात एग्जिट पोल ने किया था यह दावा

जन की बात एग्जिट पोल में एनडीए को 362-392 सीटें तो वहीं इंडिया गठबंधन को 141-161 सीटें मिलने का दावा किया गया था. इस एग्जिट पोल में अन्य के खाते में 10-20 सीट जाती हुई बताई गई थीं. 

ऐसा था रिपब्लिक भारत मैट्रिज का एग्जिट पोल

रिपब्लिक भारत मैट्रिज के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 353-368 सीटें मिलने का दावा किया गया था. इस एग्जिट पोल ने इंडिया गठबंधन को 118-133 सीटें तो वहीं अन्य को 43-48 सीटें दी थीं. 

रिपब्लिक टीवी पी मार्क ने किया था यह दावा

रिपब्लिक टीवी पी मार्क के अनुसार, एनडीए को देशभर में 359 सीटों पर जीत मिलने की बात कही गई थी. वहीं इंडिया गठबंधन को 154 तो अन्य को 30 सीटों पर जीत मिलने का दावा किया गया था.

इंडिया न्यूज डी डायनामिक्स का ऐसा था दावा

इंडिया न्यूज डी डायनामिक्स के एग्जिट पोल की मानें तो उन्होंने एनडीए की झोली में 371 लोकसभा सीटें जाने की बात कही थी. वहीं, इंडिया गठबंधन को 125 सीटें तो अन्य को 47 सीटों पर जीत मिलने का दावा किया था.

न्यूज नेशन का ऐसा था एग्जिट पोल

न्यूज नेशन के एग्जिट पोल में एनडीए को 342-378 सीटें मिलने का दावा किया गया था. वहीं, इंडिया गठबंधन को 153-169 सीटें और अन्य को 21-23 सीटें मिलने का दावा था.

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया का ऐसा था दावा

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए 361-401 सीटों पर कब्जा कर सकती थी. वहीं इंडिया गठबंधन को 131-166 सीटें और अन्य को 8-20 सीटें मिलती दिखाई गई थीं. 

इस एग्जिट पोल ने किया था 400 पार का दावा

बता दें कि इस बार बीजेपी 400 पार के नारे के साथ लोकसभा चुनाव लड़ रही थी. ऐसे में न्यूज 24 टुडेज चाणक्य ही एकमात्र ऐसा एग्जिट पोल था, जिसने एनडीए को 400 सीटें दी थीं. चाणक्य के एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को 107 सीटें और अन्य को 36 सीटें दी गई थीं. 

रुझानों के करीब सिर्फ एक एग्जिट पोल

गौर करने वाली बात यह है कि दैनिक भास्कर ही एकमात्र ऐसा एग्जिट पोल है, जो रुझानों के काफी करीब नजर आ रहा है. इसमें एनडीए को 281-350 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. वहीं, इंडिया गठबंधन को 145-201 सीटें मिलने का दावा किया गया था.

यह भी पढ़ें: अपने ही ये 10 गढ़ नहीं बचा पा रही BJP, देखें कहां कितना हुआ नुकसान

कुमार सम्भव जैन एबीपी लाइव में फीचर- न्यूज एडिटर हैं. टेक और ऑटो सेक्शन की भी जिम्मेदार संभाल रहे हैं. 20 साल से पत्रकारिता की दुनिया में कार्यरत कुमार सम्भव जैन इससे पहले अमर उजाला डिजिटल एंव प्रिंट, जनसत्ता, दैनिक भास्कर- डिजिटल एंव प्रिंट और नवभारत टाइम्स जैसे बड़े संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इन सभी जगहों पर उन्होंने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं.

कुमार सम्भव जैन ने फाउंडेशन ऑफ इकोलॉजिकल सर्व यानी FES के लिए 6 महीने की फॉलोशिप की है. जहां उन्होंने राजस्थान के भीलवाड़ा और जैसलमेर, ओडिशा के केंदुझरगढ़, झारखंड के अनगड़ा और बगोदर, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला आदि के अलग-अलग गांवों में कॉमन्स को बचाने के लिए मशक्कत कर रहे लोगों की मेहनत को अपने शब्दों से पेश किया.

वह चीन के शंघाई में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस भी कवर कर चुके हैं. साथ ही, मलेशिया में आयोजित सैमसंग का टेक समिट भी कवर किया है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी इलाहाबाद से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. साथ ही, वह एआई से संबंधित कई कोर्स भी कर चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 लोगों के हत्यारे ने किए चौंकाने वाले खुलासे, प्रियांक खरगे बोले- परिवार के भीतर रची गई साजिश
7 लोगों के हत्यारे ने किए चौंकाने वाले खुलासे, प्रियांक खरगे बोले- परिवार के भीतर रची गई साजिश
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
Explained: दिवाली गिफ्ट की कीमत कंपनियां कैसे तय करती हैं? कभी iPhone और कारें, तो कहीं कुछ नहीं
दिवाली गिफ्ट की कीमत कंपनियां कैसे तय करती हैं? कभी iPhone और कारें, तो कहीं कुछ नहीं
आधार या वोटर ID! राहुल गांधी ने मंत्री का बयान शेयर कर कहा- 'गहरी साजिश, इत्मीनान से समझिए'
आधार या वोटर ID! राहुल गांधी ने मंत्री का बयान शेयर कर कहा- 'गहरी साजिश, इत्मीनान से समझिए'

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Goat Farming Training: यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
यहां मिल रही बकरी पालन की फ्री ट्रेनिंग, किसान भाइयों के फायदे की बात
Embed widget