एक्सप्लोरर

Exit Poll 2024: क्या जोरहाट सीट को BJP से छीन पाएंगे गौरव गोगोई? जानिए क्या कह रहा एक्जिट पोल

Exit Poll 2024: इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में जोरहाट सीट पर बीजेपी के तपन गोगोई और कांग्रेस के गौरव गोगोई के बीच सीधा मुकाबला है. एग्जिट पोल में तपन गोगोई को बढ़त मिल रही है.

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो चुका है. मतदान खत्म होने के बाद देशभर की सभी सीटों के एग्जिट पोल्स सामने आ गए हैं. इस दौरान सभी एक्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी बंपर सीटों के साथ जीत दर्ज करती नजर आ रही है. लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं. जहां बीजेपी उम्मीदवार तपन कुमार जोरहाट सीट की लड़ाई में कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं. 

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के आंकड़ों में असम में एनडीए के वोट शेयर में 5 फीसदी का इजाफा दिख रहा है. जबकि, इंडिया गठबंधन को 38 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है. अगर, सीटों की बात करें तो बीजेपी को असम में 9-11 और इंडिया गठबंधन को 2 से 4 लोकसभा सीट जीतने की संभावना दिख रही है.

एक्डिट पोल में BJP कैंडिडेट तपन को मिल रही बढ़त

दरअसल, असम की जोरहाट लोकसभा सीट से बीजेपी ने तपन कुमार गोगोई को उम्मीदवार बनाया है. जबकि, कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे और गौरव गोगोई को चुनाव मैदान में उतारा है. हालांकि, एग्जिट पोल के अनुसार, ऊपरी असम जहां जोरहाट स्थित है. वहां कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलने की संभावना है, जबकि बीजेपी को 3 सीटें जीतने का अनुमान है. वहीं, असम में परिसीमन के बाद गौरव, जो पहले कालियाबोर से चुनाव लड़ रहे थे, जोरहाट सीट पर चले गए, जिस सीट से उनके पिता तरुण गोगोई दो बार लोकसभा पहुंचे थे.

अहोम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं दोनों उम्मीदवार

गौरतलब है कि, जोरहाट लोकसभा सीट में अहोम समुदाय की अच्छी खासी आबादी है, जहां गौरव गोगोई और उनके बीजेपी प्रतिद्वंद्वी तपन गोगोई के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रही है. जबकि, तपन गोगोई और गौरव गोगई दोनों ही अहोम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. हालांकि, मध्य और निचले असम में राजनीतिक परिदृश्य थोड़ा अलग है.

धुबरी और नागांव सीट पर कांग्रेस को हैं उम्मीदें

 एग्जिट पोल के अनुसार, कांग्रेस को निचले असम में स्थित धुबरी में 1 सीट मिलने का अनुमान है, जबकि बीजेपी और उसके सहयोगी दल - एजीपी और यूपीपीएल को 1 और 2 सीटें मिलने की उम्मीद है. वहीं, मध्य असम में स्थित नागांव में कांग्रेस को 1 सीट मिलने की संभावना दिख रही है. ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि कांग्रेस को केवल धुबरी और नागांव की मुस्लिम बहुल सीटों पर ही जीत मिलने की संभावना है.

AIUDF और कांग्रेस के बीच धुबरी सीट पर मिल रहा कड़ा मुकाबला

वहीं, धुबरी लोकसभा सीट की बात करें जहां एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को कांग्रेस नेता रकीबुल हुसैन से कड़ी चुनौती मिली है. गौरतलब है कि हुसैन वर्तमान में नागांव जिले के समागुरी से विधायक हैं. हालांकि, बदरुद्दीन अजमल अपना गढ़ बचाने की कोशिश कर रहे हैं. असम विधानसभा में विपक्ष के उपनेता रकीबुल हुसैन और एजीपी के जाबेद इस्लाम इस एआईयूडीएफ गढ़ में उलटफेर करने की कोशिश कर रहे हैं. अजमल 2009 से धुबरी लोकसभा सीट से सांसद हैं, जबकि हुसैन 2001 से समागुरी सीट से विधायक हैं.

ये भी पढ़ें: Andhra Pradesh Elections: महज 6 सीट जीतकर भी सत्ता में आएगी BJP, इस राज्य की विधानसभा में हो रहा बड़ा 'खेला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
‘हमने BJP को लिखा था कि…’, आरजी कर केस पीड़िता की मां ने बताया- कैसे बंगाल के चुनावी मैदान में उतरीं
‘हमने BJP को लिखा था कि…’, आरजी कर केस पीड़िता की मां ने बताया- कैसे बंगाल के चुनावी मैदान में उतरीं
कर्नाटक में फिर शुरु हुआ सियासी नाटक, 30 विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
कर्नाटक में फिर शुरु हुआ सियासी नाटक, 30 विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा, कैबिनेट में फेरबदल की मांग
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
कोयला घोटाला केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, आई-पैक के सह-संस्थापक विनेश चंदेल गिरफ्तार
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
पथराव-आगजनी, तोड़फोड़, 60 से ज्यादा गिरफ्तारी, जानें- नोएडा प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
Bhooth Bangla Box Office: 'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन रच सकते हैं इतिहास? 16 साल बाद जोड़ी को मिल सकती है सबसे बड़ी ओपनिंग!
'भूत बंगला' से अक्षय-प्रियदर्शन की जोड़ी रचेगी इतिहास? 16 साल बाद मिलेगी सबसे बड़ी ओपनिंग!
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
IPL 2026 : मुंबई इंडियंस को हराकर आरसीबी ने पॉइंट टेबल में कहां पहुंची, जानिए कौन टॉप पर
Noida Protest Live: नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
नोएडा में कैसे फैली आग? पुलिस कमिश्नर ने किया ये दावा, अखिलेश यादव बोले- झूठ बोलने में सरकार नंबर 1
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
राज्यसभा उपसभापति चुनाव पर सियासी संग्राम, 17 अप्रैल को फैसला, क्या बनेगी सहमति या होगा मुकाबला
Bengal SIR: बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
बंगाल में 34 लाख मतदाता नहीं डाल पाएंगे वोट, SC का राहत से इनकार, ममता को लग सकता है झटका
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
अरविंद केजरीवाल हाई कोर्ट में खुद बने अपने 'वकील', सभी पक्षों की जिरह के बाद फैसला सुरक्षित
Embed widget