एक्सप्लोरर

Survey: 2024 में कांग्रेस नहीं, इनसे मिलेगी बीजेपी को तगड़ी फाइट, ताजा सर्वे के आंकड़े चौंका रहे

Lok Sabha Election 2024: हाल ही में एक सर्वे आया है जिसके मुताबिक 2024 में बीजेपी को कांग्रेस नहीं, बल्कि किसी और से तगड़ी टक्कर मिलने वाली है. आइए आंकड़ों के जरिए इसको समझते हैं.

Lok Sabha Electon Survey: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर अभी से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं. सत्ताधारी बीजेपी ने एक बार फिर से जीत के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भर रही है. वहीं, कांग्रेस भी जमीन पर काम कर रही है. इस बीच एक ताजा सर्वे सामने आया है जिससे पता चलता है कि बीजेपी को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अलावा अन्य दलों से कड़ी टक्कर मिलने वाली है. आंकड़े ये गवाही दे रहे हैं.

इंडिया टुडे और सी वोटर के ताजा सर्वे में सभी पार्टियों के वोट शेयर पर नजर डालें तो बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस तो काफी पीछे है लेकिन अन्य दलों को देखें तो ये बीजेपी के बराबर पहुंच रहे हैं. सर्वे में कुल वोटों का 22 फीसदी कांग्रेस को मिलता दिखाया गया है, तो 39-39 प्रतिशत वोट बीजेपी और अन्य के खाते में जा रहे हैं.

हालांकि, पिछले आम चुनाव के मुकाबले बीजेपी का वोट प्रतिशत बढ़ा है, लेकिन वोटों के शेयर में उतार-चढ़ाव किस तरह से फायदा या नुकसान पहुंचा सकता है, इसे बीजेपी से बेहतर कौन जान सकता है. 2014 में बीजेपी के वोट शेयरों में बढ़ोतरी ने पार्टी को एक झटके में सत्ता में पहुंचा दिया था, जबकि 5 साल पहले 2009 में 200 के ऊपर सीट पाने वाली कांग्रेस अर्श से फर्श पर पहुंच गई थी. 2014 में कांग्रेस को महज 44 सीट मिली थीं.

यहां है बीजेपी के लिए राहत
इस बीच बीजेपी के लिए एक राहत की बात ये जरूर हो सकती है कि अन्य दलों के वोट शेयर में पिछले 1.5 साल से गिरावट देखी जा रही है. डेढ़ साल के बीच हुए तीन सर्वे में अन्य दलों का आंकड़ा 43 प्रतिशत से गिरकर 39 प्रतिशत पहुंच गया है. इस बीच बीजेपी को वोट शेयर 2 फीसदी बढ़कर 37 से 39 पहुंच गया है. यहां ये ध्यान देने वाली बात है कि 2019 में भी अन्य दलों को 43 फीसदी वोट मिले थे जिसमें बढ़ोतरी देखी गई थी और अगस्त 2021 के सर्वे में यह 46 फीसदी पहुंच गया था.

हालांकि, अब टेंशन कांग्रेस भी दे रही है, जिसके वोट शेयर में तीन सर्वे के बीच 2 फीसदी का इजाफा हुआ है. जनवरी 2022 में कांग्रेस का वोट शेयर 20 प्रतिशत था, जो अगस्त 2022 में 21 और जनवरी 2023 में 22 प्रतिशत पहुंच गया.

10 साल में बीजेपी-कांग्रेस
2009 से 2019 के दौरान तीन लोकसभा चुनावों पर नजर डालें तो बीजेपी के लिए अच्छी बात ये है कि उसके वोट शेयर में लगातार वृद्धि हुई है. 2009 में बीजेपी को 18.8 प्रतिशत वोट मिले थे. इसके बाद 2014 में मोदी लहर में पार्टी को 31.34 प्रतिशत वोट मिले, जबकि मोदी लहर 2.0 में बीजेपी को 37.76 फीसदी वोट मिले. इन तीन चुनावों में कांग्रेस को 2009 में 28.55 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं. 2014 और 2019 में क्रमशः 19.52 और 19.70 प्रतिशत वोट मिला था.

किसकी बनेगी सरकार?
सर्वे में सवाल पूछा गया कि अगर आज चुनाव होते हैं तो किसकी सरकार बनेगी. लोगों ने एनडीए के पक्ष में बहुमत दिया. बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 298 सीट मिल रही है. वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए को फायदा होता दिखा है. यूपीए को 153 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं.

यह भी पढ़ें

10 सालों में कैसे 7.8 करोड़ से 22.9 करोड़ वोट तक पहुंची बीजेपी, कांग्रेस का आंकड़ा देख चकरा जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
Live: थाने में राहुल गांधी का धरना जारी, जेपी नड्डा बोले- वंदे मातरम से ध्यान भटकाने की कोशिश
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
'डेमोग्राफिक बदलाव, Gen Z और....', RSS की बैठक में इन मुद्दों पर हुई चर्चा
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
बेंगलुरु से होसुर जा रही कार से 9 करोड़ रुपये बरामद, 2 हिरासत में
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?
आपातकाल: असंवैधानिक घोषित करने की मांग पर SC में सुनवाई, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget