एक्सप्लोरर

क्या 14 अप्रैल से आगे बढ़ जाएगा Lockdown? राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने मोदी सरकार से क्यों की ऐसी मांग, जानिए

फिलहाल देश में जो संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है वो 14 अप्रैल तक जारी रहेगा. लॉकडाउन के बाद भी देश में कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहे हैं.

नई दिल्ली: कोविड-19 के मद्देनजर देश में जारी संपूर्ण लॉकडाउन की अवधि 14 अप्रैल तक है. इस बीच न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि केंद्र सरकार इसे बढ़ाने की दिशा में सोच रही है. दरअसल, कई राज्य सरकारें और साथ ही विशेषज्ञ केंद्र सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि वह लॉकडाउन का विस्तार करे. ऐसे में अब सरकार ने इस पर सोचना शुरू कर दिया है.

भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 4421 हो चुके हैं.  वहीं अभी तक देश में 114 लोगों की मौत हो चुकी है. तीन राज्यों में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा पांच सौ के पार है. अब तक देश के 31 राज्यों में कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं. मंगलवार साढ़े तीन बजे तक त्रिपुरा, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामले हैं.

जाहिर है कि लॉकडाउन का फैसला इसलिए लिया गया ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोका जा सके. लेकिन देश के कई राज्यों में इसके सैकड़ों मामले सामने आ चुके है.  स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं. यहां कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 748 है. दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है जहां 621 पॉजिटिव केस हैं. तीसरे नंबर पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली है. दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल 523 मामले हैं.

महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम और झारखंड जैसे राज्य ने लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए. वहीं सोमवार को मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया कि देश में लागू 21 दिन के लॉकडाउन की अवधि में 14 अप्रैल के बाद विस्तार किया जाए क्योंकि लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए ये जरूरी है. तेलंगाना में कोरोना के 321 पॉजिटिव मामले हैं.

इसी तरह छत्तीसगढ़ के सीएम ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी और लॉकडाउन के बाद रेलवे, हवाई यात्रा और राज्यों के बीच सड़क मार्ग को शुरू करने को लेकर चिंता जाहिर की. उन्होंने आशंका जताई कि अगर ये सब सेवाएं शुरू हुईं तो दूसरे राज्यों से कोरोना पॉजिटिव छत्तीसगढ़ आ सकते हैं. उन्होंने पीएम मोदी को सुझाव दिया कि इन सेवाओं को शुरू करने से पहले पूरी तरह से विचार करें. राज्य में कोविड 19 के दस मामले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सीजेपी नेता के अलावा हिरासत में लिए गए सभी रिहा, कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान
LIVE: सीजेपी नेता के अलावा हिरासत में लिए गए सभी रिहा, कल फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल
'आखिर किसे डर लग रहा, ज्ञानेश कुमार इतना प्रिय है', सिब्बल ने धारा 163 पर उठाए सवाल

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
उत्तरकाशी में डोली धरती, 4.2 की तीव्रता से आया भूकंप
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
124-6 से 390 रनों तक पहुंच गया ऑस्ट्रेलिया, मैट रेनशॉ ने करवाई ऐतिहासिक वापसी
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म आनी चाहिए', हिरासत के वक्त फ्लाइट में महिला यात्री से भिड़े सौरव दास, वीडियो वायरल
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget