एक्सप्लोरर

सरकार का दावा, 'सर्जिकल हमले के बाद पाक की ओर से कम हुआ संघषर्विराम उल्लंघन'

नई दिल्ली: सरकार ने बुधवार को कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से संघषर्विराम उल्लंघन की घटनाओं में कमी आई है और साथ ही नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारत की तरफ हताहत होने वालों की संख्या में कमी दर्ज की गई है.

गृहराज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने राज्यसभा में पूरक प्रश्नों के जवाब में कहा कि लक्षित हमलों के बाद पाकिस्तान की ओर संघषर्विराम उल्लंघन की घटनाओं में कमी आई है. वर्ष 2016 में नियंत्रण रेखा पर संघषर्विराम उल्लंघन की 228 तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 221 घटनाएं हुईं. हालांकि इस साल फरवरी तक नियंत्रण रेखा पर संघषर्विराम उल्लंघन की 22 तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघषर्विराम उल्लंघन की छह घटनाएं हुईं.

उन्होंने बताया कि 2017 में नियंत्रण रेखा तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है, जबकि 2016 में नियंत्रण रेखा पर 13 नागरिकों की जान गई और 83 अन्य घायल हुए तथा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर आठ नागरिक मारे गए और 74 घायल हुए.

मंत्री ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पांच बीएसएफ जवानों की जान गई और 25 अन्य घायल हुए. लक्षित हमलों के बाद संघषर्विराम उल्लंघन की घटनाओं में कमी आई है.’’ इससे पहले नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण मुद्दे पर सरकार ने जिस तरह का जवाब उपलब्ध कराया है, वह ठीक नहीं है.

इस आरोप को नकारते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ‘‘मैं नेता विपक्ष के आरोप का पूरी तरह खंडन करता हूं.’’ ब्योरा उपलब्ध कराते हुए उन्होंने कहा कि लक्षित हमलों से पहले दो महीने में 110 आतंकी घटनाएं हुई थीं और लक्षित हमलों के बाद दो महीनों में 87 आतंकी घटनाएं हुईं.

उन्होंने कहा, ‘‘लक्षित हमलों से पहले 34 सुरक्षाकर्मी मारे गए और बाद में यह संख्या 19 रही. लक्षित हमलों से पहले सात नागरिक मारे गए और उसके बाद यह संख्या छह रही.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget