एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस का असर, कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने होली मिलन समारोह को किया रद्द

चीन के बाद अब देश में दस्तक दे चुके कोरोना वायरस का असर होली के त्योहार पर दिखने लगा है. वायरस के चलते कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बिहार में होने वाले होली मिलन समारोह को स्थगित कर दिया है.

पटना: दुनिया के कई देशों में फैले कोरोना वायरस का असर अब होली पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय कानून व संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने 7 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह को स्थगित कर दिया है. कोरोना वायरस के कारण भीड़ का एक जगह एकत्रीकरण ना हो इसको देखते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, विधायक अरुण कुमार सिन्हा, दीघा के विधायक संजीव चौरसिया द्वारा 5, 6 और 8 मार्च को आयोजित होने वाले होली मिलन समारोह को स्थगित कर दिया गया है. केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब से सासंद रविशंकर प्रसाद ने 7 मार्च को पटना के मिलर हाई स्कूल कैंपस में होने वाले होली मिलन कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है. कोरोना वायरस के आशंकाओं के कारण दुनिया के विशेषज्ञों ने यह सलाह दी है कि इसकी रोकथाम और निवारण के लिए लोगों के बड़े सामूहिक मिलन के आयोजन से बचा जाए . इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके देश को यह जानकारी दी कि वह किसी भी होली मिलन कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे. इसके बाद अब रविशंकर प्रसाद ने यह निर्णय लिया है कि पटना में 7 मार्च को होने वाले होली मिलन कार्यक्रम को स्थगित किया जाए. लोगों को होने वाली निराशा और असुविधा के लिए उन्होंने खेद भी जताया साथ ही उन्होंने पटना साहिब के निवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं. ये भी पढ़ें Coronavirus से लड़ने के लिए कितनी तैयार है दिल्ली, सीएम केजरीवाल ने दी जानकारी कातिल कोरोना से दुनियाभर के बाजार में हाहाकार, जानिए क्या हुआ महंगा और क्या सस्ताट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जवाब को तैयार, 2 बजे तक लिखकर दें कि...', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह का बड़ा बयान
'सभी सवालों का दूंगा जवाब', विपक्ष के हंगामे पर अमित शाह की पहली प्रतिक्रिया
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
Parliament Monsoon Session LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
LIVE: 'सदन में चर्चा के लिए तैयार, लेकिन पहले...', अमित शाह का विपक्ष पर आरोप
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'
अमित शाह के बयान पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- 'हम जानना चाहते हैं कि...'

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget