एक्सप्लोरर

पंजाब में पठानकोट-गुरदासपुर जैसे हमले कर सकते हैं पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर और जैश

रिपोर्ट में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर में घुसपैठ और बड़े हमले करने में नाक़ामी के बाद लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद में बौखलाहट है.

नई दिल्ली: भारत की खुफिया रिपोर्ट से बहुत बड़ा खुलासा हुआ है. पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद पंजाब में पठानकोट और गुरदासपुर जैसे हमले दुहराने की फिराक़ में हैं. ये खुफिया रिपोर्ट एबीपी न्यूज के पास भी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जम्मू कश्मीर में घुसपैठ और बड़े हमले करने में नाक़ामी के बाद लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद  में बौखलाहट है. खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकी गुटों के निशाने पर अमृतसर का राजासांसी एयरपोर्ट और एयरफोर्स स्टेशन है. इसके अलावा लश्कर और जैश-ए-मोहम्मद इस हमले के लिए गुरदासपुर सेक्टर में सीमापार से स्मगलिंग नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. लश्कर और जैश आईएसआई के निर्देश पर स्मगलिंग नेटवर्क से आतंकियों के लिए हथियार और गोला बारुद भेजने की फिराक में हैं. बता दें कि साल 2016 में पंजाब में पठानकोट एयरबेस पर जैश-ए-मोहम्मद ने हमला कर दिया था. एनआईए की चार्जशीट में जैश-ए-मोहम्मद के मुखिया मसूद अजहर, उसके भाई रऊफ असगर के अलावा दो और पाकिस्तानी आतंकियों के नाम हैं. पठानकोट में एयरबेस पर हमला करने वाले सभी चार आतंकी मारे गए थे. कौन है मसूद अजहर मसूद अजहर वही आतंकी है जिसे 1994 में जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों की वजह से गिरफ्तार किया गया था लेकिन 1999 में इंडियन एयरलाइंस की अगवा फ्लाइट 814 के यात्रियों की रिहाई के बदले कंधार ले जाकर रिहा कर दिया गया. पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद की स्थापना से पहले मसूद अजहर हरकर-उल-अंसार नाम के आंतकी संगठन से जुड़ा था और इसने जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दिया था. मौलाना मसूद अजहर और उसके संगठन जैश-ए- मोहम्मद पर 2001 में भारत की संसद पर हमला करने का भी आरोप है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे आशुतोष रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
LIVE: मंदिर मार्ग थाने पहुंचे रांका, योगेंद्र यादव का भी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च शुरू
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप केस: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैनडाइक को अमेरिका जाने की इजाजत, जानें कब अगली सुनवाई
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर
'अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला...', रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से तस्वीरें हटाने पर भड़के थरूर

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget