एक्सप्लोरर

Lakhimpur Kheri Case: आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, होली के बाद सुनवाई

आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग पर यूपी सरकार को नोटिस जारी किया. इसके साथ ही, कोर्ट ने 10 मार्च को एक गवाह पर हमला होने की जानकारी पर कहा कि राज्य सरकार सभी गवाहों को सुरक्षा दे.

Lakhimpur Kheri Case: लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत रद्द करने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने मामला होली की छुट्टी के बाद सुनवाई के लिए लगाने का निर्देश दिया. चीफ जस्टिस एन वी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार सभी गवाहों को सुरक्षा दे.

पिछले साल 3 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी गई थी. इससे कुछ किसानों की मृत्यु हो गई थी. मामला सुप्रीम कोर्ट में उठा. कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई थी. इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा के बेटे आशीष उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया. इस साल 10 फरवरी को इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आशीष को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया.

मारे गए किसानों के परिवार ने वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे और वकील प्रशांत भूषण के ज़रिए आरोपी की जमानत रद्द करने की मांग सुप्रीम कोर्ट में रखी. यह कहा कि हाई कोर्ट ने ज़मानत देते समय अपराध की गंभीरता पर ध्यान नहीं दिया. राज्य सरकार को सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ अपील करनी चाहिए थी. पर उसने भी ऐसा नहीं किया. सुप्रीम कोर्ट ने आज इस मामले को सुनने के लिए विशेष रूप से चीफ जस्टिस एन वी रमना, जस्टिस सूर्य कांत और हिमा कोहली की बेंच का गठन किया था. इसी बेंच ने पिछले साल इस मामले को सुना था.

वरिष्ठ वकील दुष्यंत दवे ने जमानत रद्द करने की मांग कोर्ट में रखते हुए कहा कि 10 मार्च को एक गवाह के ऊपर हमला भी हुआ है. इस तरह यूपी सरकार गवाहों को सुरक्षा देने के कोर्ट के निर्देश के पालन में भी असफल रही है. इस पर चीफ जस्टिस ने कहा कि तीनों जजों ने याचिका को पढ़ा है. वह चाहते हैं कि यूपी सरकार इस पर विस्तृत जवाब दाखिल करे. मामला होली की छुट्टी के बाद सुना जाएगा.

ये भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri Case: आशीष मिश्रा की जमानत याचिका के खिलाफ 15 मार्च को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप की धमकी के बाद अंडरग्राउंड हुए ईरान के सप्रीम लीडर खामेनेई? अमेरिकी हमले के डर से तोड़ी 37 साल पुरानी परंपरा
ट्रंप की धमकी के बाद अंडरग्राउंड हुए खामेनेई? अमेरिकी हमले के डर से तोड़ी 37 साल पुरानी परंपरा
'जंगलराज में काम करना कितना मुश्किल था', RJD पर बरसे नितिन नवीन, बोले- 'अब सिर्फ…'
'जंगलराज में काम करना कितना मुश्किल था', RJD पर बरसे नितिन नवीन, बोले- 'अब सिर्फ…'
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
पति अपूर्व संग नहीं रहती हैं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस को लेकर इंफ्लुंसर ने किए दावे
पति अपूर्व संग नहीं रहती हैं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस को लेकर इंफ्लुंसर ने किए दावे

वीडियोज

UP Election : AIMIM का प्रण यूपी में 2027 के चुनाव में बनेगी बुर्के वाली सीएम ! । Yogi Adityanath
Budget Session:Om Birla के खिलाफ एकजुट हुआ विपक्ष... अविश्वास प्रस्ताव लानेे की हो गई तैयारी : सूत्र
Parliament Budget Session : OM Birla पर अगर विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव तो क्या हो पाएगा पास ?
Pariksha Pe Charcha 2026: PM Modi का गुरुमंत्र-
Jeffrey Epstein: 10 देशों के बड़े नेताओं की छुट्टी, Epstein Files पर INSIDE STORY | ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी के बाद अंडरग्राउंड हुए ईरान के सप्रीम लीडर खामेनेई? अमेरिकी हमले के डर से तोड़ी 37 साल पुरानी परंपरा
ट्रंप की धमकी के बाद अंडरग्राउंड हुए खामेनेई? अमेरिकी हमले के डर से तोड़ी 37 साल पुरानी परंपरा
'जंगलराज में काम करना कितना मुश्किल था', RJD पर बरसे नितिन नवीन, बोले- 'अब सिर्फ…'
'जंगलराज में काम करना कितना मुश्किल था', RJD पर बरसे नितिन नवीन, बोले- 'अब सिर्फ…'
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
8.4 करोड़ में बिके गेंदबाज ने बरपाया कहर, पहली बार सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर; रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास
पति अपूर्व संग नहीं रहती हैं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस को लेकर इंफ्लुंसर ने किए दावे
पति अपूर्व संग नहीं रहती हैं दिव्या अग्रवाल? एक्ट्रेस को लेकर इंफ्लुंसर ने किए दावे
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर मायावती बोलीं- थोड़ा उत्साही होता तो यह बेहतर होता
यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर मायावती बोलीं- थोड़ा उत्साही होता तो यह बेहतर होता
Video: मंदिर में कुंग फू सीखते दिखे ह्यूमनॉइड रोबोट, भिक्षुओं के साथ अभ्यास का वीडियो वायरल
मंदिर में कुंग फू सीखते दिखे ह्यूमनॉइड रोबोट, भिक्षुओं के साथ अभ्यास का वीडियो वायरल
दो बार परीक्षा, बेहतर नंबर वालों को मिलेगा फायदा; जानें CBSE के एग्जाम कंट्रोलर ने क्या कहा?
दो बार परीक्षा, बेहतर नंबर वालों को मिलेगा फायदा; जानें CBSE के एग्जाम कंट्रोलर ने क्या कहा?
Embed widget