एक्सप्लोरर

कुमारस्वामी कल दिल्ली में सोनिया गांधी, राहुल से मुलाकात करेंगे

कुमारस्वामी ने कहा , ‘मैं कल नयी दिल्ली जा रहा हूं. मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करूंगा.’

बेंगलुरूः जेडीएस नेता एच डी कुमारस्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले सरकार गठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए कल कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी से दिल्ली में मुलाकात करेंगे. कुमारस्वामी ने साफ किया कि मंत्रिपद आवंटन को लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने दोनों पार्टियों के बीच 30-30 महीने सत्ता साझा करने के फार्मूले की खबरों को ‘फर्जी’ करार दिया. उन्होंने कहा , ‘मैं कल नयी दिल्ली जा रहा हूं. मैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी से मुलाकात करूंगा.’ उनके साथ चर्चा के निष्कर्ष के आधार पर इस पर निर्णय किया जाएगा कि कांग्रेस और जेडीएस विधायकों में से कितने मंत्री बनेंगे.

बी एस येदुरप्पा ने कल विधानसभा में शक्तिपरीक्षण का सामना किये बिना ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था क्योंकि बीजेपी जरूरी बहुमत नहीं जुटा पायी. इसके बाद कुमारस्वामी ने राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात के बाद कहा कि उन्हें सरकार बनाने के लिए न्यौता मिला है. 12 मई को विधानसभा चुनाव के बाद 15 मई को आये नतीजे में बीजेपी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी लेकिन यह संख्या बहुमत से कम थी.

कुमारस्वामी ने स्पष्ट किया कि विभागों के आवंटन पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि वह ऐसी ‘अटकलबाजी’ वाली खबरें चलाकर जनता और विधायकों के बीच भ्रम उत्पन्न नहीं करे. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि शपथग्रहण के 24 घंटे के भीतर वह सदन के भीतर बहुमत साबित कर देंगे. अधिक संभावना है कि बुधवार को शपथग्रहण होगा और उसके बाद गुरूवार को हम विधानसभाध्यक्ष चुनाव और विश्वासमत की प्रक्रिया पूरी करेंगे.’

कुमारस्वामी ने कल राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा था कि शपथग्रहण 21 मई को लगभग दोपहर 12 बजे से एक बजकर 50 मिनट के बीच कांतिवीरा स्टेडियम में होगा. उन्होंने हालांकि बाद में घोषणा की कि चूंकि 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है कार्यक्रम 23 मई को होगा. शपथग्रहण का स्थल भी अब बदलने की संभावना है क्योंकि पार्टी सूत्रों ने अब कहा है कि यह अब विधानसौध में हो सकता है.

कुमारस्वामी ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों से बात की है और वे शपथग्रहण स्थल के बारे में फैसला करेंगे.

कुमारस्वामी ने आज अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा से उनके आवास पर मुलाकात की और बाद में उस होटल में गए जहां जेडीएस के विधायक रूके हुए हैं. कुमारस्वामी ने विधायकों के साथ बैठक की. इस बीच जेडीएस नेता कुमारस्वामी के पड़ोस के तमिलनाडु स्थित श्रीरंगम मंदिर जाने का कार्यक्रम है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी भारतीय रेलवे की क्लास, क्या था मामला?
‘सेकेंड क्लास बोगियां होती हैं, यात्री नहीं...’, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगा दी रेलवे की क्लास?
अमरनाथ यात्राः ’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
’15 दिनों में साढ़े 3 लाख से ज्यादा भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन’, नुनवान बेस कैंप के दौरे के बाद बोले LG मनोज सिन्हा
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
20 दिनों की भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक..., US से पाकिस्तान तक क्या कह रहा इंटरनेशनल मीडिया?
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget