एक्सप्लोरर

आपके घर की श्रीलक्ष्मी...? क्या सोनाक्षी सिन्हा पर था बयान, कुमार विश्वास ने किया साफ

Kumar Vishwas: कुमार विश्वास ने कार्यक्रम के दौरान कहा था, "अपने बच्चों को रामायण, गीता पढ़वाइए. वरना ऐसा न हो कि आपके घर का नाम तो रामायण है और आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए."

Kumar Vishwas Statement: यूपी के मेरठ में एक कार्यक्रम के दौरान कवि कुमार विश्वास की ओर से अंतर-धार्मिक विवाह पर की गई टिप्पणी से उपजा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. कुमार विश्वास के इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने भारी आपत्ति जताई थी. दरअसल कुमार विश्वास ने कार्यक्रम के दौरान कहा था,  "अपने बच्चों को रामायण, गीता पढ़वाइए. वरना ऐसा न हो कि आपके घर का नाम तो रामायण है और आपके घर की श्रीलक्ष्मी को कोई और उठाकर ले जाए."

उनके इस बयान को लेकर कई मतलब निकाले गए. कांग्रेस नेता सुप्रीया श्रीनेत ने आरोप लगाया कि कुमार विश्वास ने शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा के विवाह को लेकर परोक्ष तौर पर टिप्पणी की है. इस बीच एबीपी न्यूज़ के एक विशेष कार्यक्रम में कुमार विश्वास ने इस मामले को लेकर सफाई दी है.

मैंने सामान्य तौर पर कही थी ये बात- कुमार विश्वास

कुमार विश्वास ने कहा, "मैं जहां रहता हूं वहां हर घर का नाम ऐसा ही मिलता जुलता है. इसे किसी व्यक्ति से जोड़ आप (कांग्रेस की ओर इशारा) लोग बहस न करें, ये आपके राजनीतिक हित और वोट बैंक को एड्रेस करता है. मैंने सामान्य तौर पर ये बात कही थी कि भारत की सामाजिक चेतना के खिलाफ घृणा पैदा करने की कोशिश हुई है."

उन्होंने कहा, "इस तरह आप बहुत प्यारे बनकर, सद्भावना का चेहरा ओढ़कर इस मुद्दे से पीछा नहीं छुड़ा सकते हैं.ये एक दुखद सवाल है लेकिन वास्तविक सवाल है, इसलिए सवाल तो पूछना पड़ेगा. मेरा कोई वोट बैंक है नहीं, इसलिए हम बोल देते हैं."

कवि कुमार विश्वास बोले, "दो दिन कांग्रेस मेरे बयान को लेकर सराहना कर रही थी. मैंने जब कहा था कि 'इंदिरा गांधी से सीख लो जब उन्होंने बांग्लादेश को दो फाड़ कर दिया है, ये राफेल क्या दिखाने के लिए रखे हैं'. इस बयान के लिए कांग्रेस ने खूब सराहना की थी कि मैंने मोदी सरकार को आईना दिखाया. लेकिन मैं इस तरह की राजनीति से तटस्थ रहता हूं."

कांग्रेस नेता ने क्या कहा था, जिस से हो गया हंगामा?

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने मेरठ में कुमार विश्वास के बयान को लेकर एक्स पोस्ट एक लंबा पोस्ट लिखा था. उन्होंने कहा, "दो मिनट की सस्ती तालियां तो आपको ज़रूर मिलीं लेकिन आपका कद जमीन में और धंस गया. आपको गलती का एहसास करके एक पिता और उनकी बेटी दोनों से माफी मांगनी चाहिए."

ये भी पढ़ें:

Saurabh Sharma Case: सिपाही के घर में कुबेर का खजाना! डायरी के पन्नों से खुला 100 करोड़ के किरदारों का राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
लाल सागर, काला सागर और होर्मुज में बचाएं…, नेवी तैनाती की PM मोदी से गुहार
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- मैंने एक्टिंग को मिस नहीं किया
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget