एक्सप्लोरर

Saurabh Sharma Case: सिपाही के घर में कुबेर का खजाना! डायरी के पन्नों से खुला 100 करोड़ के किरदारों का राज

Saurabh Sharma Case: मामले में अब आयकर विभाग को एक डायरी मिली है, जो कई बड़े राज खोल रही है. इसमें दिसंबर महीने के हिसाब की भी एंट्री है और

Saurabh Sharma Case: मध्य प्रदेश में आरटीओ विभाग के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा को लेकर लगातार नए राज खुल रहे है. जांच में तीन एजेंसियां शामिल हैं. वहीं आयकर विभाग के हाथ अब एक डायरी लगी है, जो कई राज उगल रही है. डायरी में प्रदेश के कई जिलों के आरटीओ के नाम और नंबर भी मिले हैं. न केवल नाम और नंबर बल्कि प्रदेश भर के परिवहन विभाग के अधिकारियों के नाम और उनके मिलने वाली राशि की भी जानकारी शामिल है. इसमें दिसंबर महीने के हिसाब की भी एंट्री है.  

डायरी से मिली जानकारी के बाद अब मध्य प्रदेश का पूरा परिवहन विभाग रडार पर है. सूत्रों के मुताबिक सौरभ शर्मा एक साल में करीब 100 करोड़ का लेनदेन करता था. हुआ कुछ यूं कि भोपाल में मेंडोरी के जंगल से गुरुवार (19 दिसंबर, 2024) रात 52 किलो सोना और 10 करोड़ रुपए कैश के साथ एक इनोवा कार जब्त की गई थी. पड़ताल के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों के हाथ एक डायरी और कुछ दस्तावेज मिले थे. सूत्रों के मुताबिक डायरी से खुलासा हुआ है कि आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा ने परिवहन विभाग के अफसरों के साथ सालभर में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का लेन-देन किया है.

VRS लेने का बाद भी आरटीओ भेजते थे पैसे

आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, सौरभ को वोलंटरी रिटायरमेंट स्कीम (वीआरएस) लेने के बाद भी सारे आरटीओ पैसे भेजते थे, जिसे वह इधर-उधर करता था. अब इस मामले में परिवहन विभाग के आला अफसरों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

सोने के बिस्किट का सोर्स तलाशने में जुटी है DRI

जानकारी के अनुसार, ईडी ने सौरभ शर्मा और चेतन सिंह गौड़ के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग के अंतर्गत केस दर्ज किया है. खास बात ये है कि लोकायुक्त के छापे के दौरान कार से 52 किलो सोने के बिस्किट मिले थे. तब से डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) सोने के बिस्कुट का सोर्स तलाशने में जुटी है. वहीं जांच एजेंसियां सौरभ शर्मा के दुबई से लौटने का इंतजार कर रही है. उसके लौटने के बाद उससे और उसके परिवार से पूछताछ की जाएगी. 

यह भी पढ़ें- 52 किलो सोना, 100 करोड़ का हेरफेर, ED ने दर्ज किया MP के धनकुबेर पूर्व कांस्टेबल के खिलाफ केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget