एक्सप्लोरर

कोटकपुरा पुलिस फायरिंग कांड: एसआईटी ने प्रकाश सिंह बादल को भेजा समन, पूछताछ के लिए बुलाया

कोटकपूरा पुलिस फायरिंग कांड मामले में एसआईटी ने प्रकाश सिंह बादल को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है.

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणी अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही है. स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) ने उन्हें समन भेजा है. भेजे गए समन में एसआईटी ने प्रकाश सिंह बादल को पूछताछ के लिए बुलाया है. एसआईटी ने कोटकपूरा पुलिस फायरिंग कांड में उन्हें यह समन भेजा है और कहा है कि 16 जून के पहले वह टीम के सामने हाजिर हों.

कोटकपूरा थाने में दो मामले हैं दर्ज 

बता दें कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के बाद हुए कोटकपूरा फायरिंग मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था. गठन के बाद मामले की तह तक पहुंचने के लिए एसआईटी की टीम ने प्रकाश सिंह बादल को 14 अक्टूबर 2015 और 7 अगस्त 2018 को कोटकपूरा शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज दो मामलों में पूछताछ के लिए बुलाया है.

फरीदकोट में 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब की कथित बेअदबी और उसके बाद हुई पुलिस गोलीबारी की घटनाओं के समय बादल मुख्यमंत्री थे. गोलीबारी की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई थी.

सुबह 10.40 बजे होना है पेश

नोटिस के मुताबिक उन्हें 16 जून को सुबह 10.40 बजे मोहाली में एसआईटी के सामने पेश होना के लिए कहा गया है. पिछली एसआईटी की जांच को रद कर दिया गया था और हाई कोर्ट के आदेश के बाद जांच का जिम्मा एडीजीपी रैंक के अधिकारी एलके यादव को दिया गया था.

एसआईटी ने पूछताछ के लिए मोहाली बुलाया

प्रकाश सिंह बादल को एसआईटी के सामने संबंधित रिकार्ड के साथ व्यक्तिगत तौर पर 16 जून को सुबह 10:40 बजे पीएसपीसीएल रेस्ट हाउस मोहाली में बुलाया गया है. यहां एसआईटी की टीम उनसे पूछताछ करेगी.

बता दें कि 9 अप्रैल को जस्टिस राजबीर सहरावत की बेंच ने कुंवर विजय प्रताप सिंह की ओर से दायर जांच और चार्जशीट को रद कर दिया था. इस एसआईटी का गठन सितंबर 2018 में कैप्टन अमरिंदर सरकार की ओर से किया गया था.

राज्यवर्धन राठौर ने कहा- इंडिया फर्स्ट कहने वालों का बीजेपी में स्वागत, पद, पैसा और पावर को लेकर कांग्रेस के भीतर खींचतान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget