एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Murder Case: '...तो खून बहा दूंगा!', मृतका के 'चाचा' ने बनाया था जल्द पोस्टमार्टम का दबाव, डॉक्टर ने खोला राज!

Kolkata Rape Murder Case: बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा करते हुए कहा कि पीड़िता का अंतिम संस्कार जल्दबाजी में किया गया था. पानीहाटी विधायक, ममता बनर्जी के निर्देशानुसार निर्मल घोष खुद मौजूद थे.

RG Kar Hospital: कोलकाता रेप-मर्डर केस में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर अपूर्व बिश्वास ने सीबीआई की पूछताछ के बाद मीडिया के सामने बड़ा दावा किया. डॉक्टर अपूर्व बिश्वास ने कहा कि खुद को महिला डॉक्टर का चाचा बताने वाले एक शख्स ने उन पर जल्दी पोस्टमार्टम करने का दबाव बनाया था. 

डॉक्टर अपूर्व बिश्वास ने ये भी कहा कि वो शख्स उस दौरान वहां मौजूद था. उन्होंने बताया कि उस शख्स ने एक दिन में पोस्टमार्टम न होने पर खून की नदियां बहाने की भी बात कही थी. इस बयान के बाद बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी इसे लेकर सवाल खड़े किए हैं.

'TMC के नेता दाह संस्कार के दौरान थे मौजूद'- शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने पोस्टमार्टम टीम के सदस्य अपूर्व बिश्वास एक्स के दावे पर पोस्ट करते हुए कहा कि वो शख्स पूर्व पार्षद था. बीजेपी नेता ने अपने पोस्ट में कहा कि वो शख्स संजीब मुखर्जी है. वह पानीहाटी नगर पालिका के पूर्व सीपीआईएम पार्षद हैं, जो बाद में टीएमसी में शामिल हो गए और पानीहाटी टीएमसी विधायक निर्मल घोष के करीबी सहयोगी बन गए.

बीजेपी नेता दावा करते हुए कहा कि पीड़िता का अंतिम संस्कार जल्दबाजी में किया गया था. पानीहाटी विधायक, ममता बनर्जी के निर्देशानुसार निर्मल घोष खुद मौजूद थे. अजीब बात यह है कि संजीव मुखर्जी ही दाह संस्कार प्रमाणपत्र पर हस्ताक्षरकर्ता हैं, जबकि वे पीड़ित के रिश्तेदार नहीं हैं. उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि दस्तावेज पर सोमनाथ डे का भी नाम है. जो पानीहाटी नगर पालिका के एक पूर्व टीएमसी पार्षद हैं. क्या ये वहीं हैं?

सीबीआई कर रही टीएमसी विधायक से पूछताछ

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता रेप-मर्डर केस की सीबीआई जांच के सिलसिले में सोमवार (23 सितंबर) को तृणमूल कांग्रेस विधायक निर्मल घोष से केंद्रीय एजेंसी की पूछताछ जारी है. सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, ''हमने उन्हें आरजी कर अस्पताल की घटना के बारे में पूछताछ के लिए बुलाया था. उन्हें (उस दिन) अस्पताल और शवदाह गृह सहित कई अन्य स्थानों पर भी देखा गया था.'' 

उन्होंने कहा कि संदेह है कि घोष ने ''मृत चिकित्सक का जल्द अंतिम संस्कार कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.'' अधिकारी ने कहा, ''हमें कॉल डिटेल मिली हैं और पता चला है कि आरजी कर अस्पताल के गिरफ्तार पूर्व प्रधानाचार्य संदीप घोष और निर्मल घोष के बीच 9 अगस्त को बातचीत हुई थी. हमें उनकी बातचीत का विवरण जानने की जरूरत है.''

सुप्रीम कोर्ट में 1 अक्टूबर को होगी सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी रहने के बीच सोमवार को कहा कि वह कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में अपनी ओर से शुरू किए गए स्वत: संज्ञान मामले में एक अक्टूबर को सुनवाई करेगा.

कार्यवाही की शुरुआत में सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस जेबी पारदीवाला की पीठ से एक पक्ष के वकील ने आग्रह किया कि स्वत: संज्ञान मामले पर कुछ जरूरी कारणों से अगले सप्ताह सुनवाई की जाए, जो 27 सितंबर के लिए सूचीबद्ध है. सीजेआई ने कहा, ‘‘हम इसे अगले मंगलवार यानी एक अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करेंगे.’’

(इनपुट पीटीआई से भी)

ये भी पढ़ें:

तिरुपति लड्डू विवाद में मोदी सरकार का बड़ा एक्शन! इस कंपनी को थमा दिया शो कॉज नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल CM शुभेदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
बंगाल CM शुभेदु अधिकारी के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, वीडियो आया सामने
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
'घड़ियाली आंसू बहाना...' धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन पर असर का पूरा गणित
गन्ना नहीं, तो किससे बनेगा E20 पेट्रोल? समझें इंजन इफैक्ट का पूरा गणित
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
बाबरआजम और शाहीन अफरीदी आमने-सामने? वनडे कप्तानी पर छिड़ी जंग
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget