एक्सप्लोरर

कोलकाताः प्लॉट में मिले प्लास्टिक बैग में नहीं थे मानव भ्रूण, सिर्फ था मेडिकल कचरा

दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के डीसी नीलंजन बिस्वास ने कहा कि प्लास्टिक थैलों में वास्तव में मेडिकल कचरा था. इसका पता बाद में चला.

कोलकाता: कोलकाता पुलिस ने अधिकारियों द्वारा पहले दिए गए बयान से पीछे हटते हुए रविवार को कहा कि शहर के दक्षिणी भाग में स्थित हरिदेबपुर में एक खाली प्लॉट से बरामद प्लास्टिक थैलों में कोई मानव भ्रूण या नवजात शिशुओं के शव नहीं थे. दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के डीसी नीलंजन बिस्वास ने कहा कि प्लास्टिक थैलों में वास्तव में मेडिकल कचरा था. इसका पता बाद में चला. इससे पहले बिस्वास ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि एक प्लॉट की सफाई के दौरान बरामद किए गए थैलों में 14 मानव भ्रूण मिले थे. उन्होंने कहा था कि पुलिस पास के अस्पतालों और नर्सिंग होमों की जांच करेगी कि क्या वहां कोई गर्भपात रैकेट चल रहा था. शुरुआती पुलिस रिपोर्टों में कहा गया था कि 14 नवजात शिशुओं के शव मिले हैं. हालांकि, एक घंटे के भीतर ही विश्वास अपने बयान से पीछे हट गए और कहा कि यह अस्पताल में जांच के बाद पाया गया कि थैलों में रूई और पट्टियों जैसे मेडिकल कचरे थे और किसी भी मानव भ्रूण का कोई संकेत नहीं था. डीसी ने उस अस्पताल का दौरा किया जहां थैले जांच के लिए भेजे गए थे. उन्होंने कहा, मैंने वहां डॉक्टरों से बात की. हम बरामद सामग्री की फोरेंसिक जांच कराएंगे. हमारी फोरेंसिक टीम इसे देख रही है. शहर के मेयर सोवन चटर्जी और पुलिस आयुक्त राजीव कुमार और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे. पहले क्या थी खबर पहले खबर आई थी कि दक्षिणी कोलकाता के हरिदेबपुर में एक खाली प्लॉट पर सफाई कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक के थैलों में लिपटे 14 नवजात बच्चों के शव मिले हैं जो सड़ रहे थे. पुलिस ने यह जानकारी दी थी. कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि प्लास्टिक के बैग में लिपटे ये शव हरिदेबपुर पुलिस थानाक्षेत्र के राजा राममोहन रॉय सरनी पर एक प्लॉट से घासों के बीच मिले. इन शवों को तब बरामद किया गया जब वहां मजदूर वहां सफाई कर रहे थे. अधिकारी ने उस समय कहा था कि कुछ शव पूरी तरह से सड़ चुके हैं जबकि कुछ आधी सड़ी हालत में हैं. अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें इस बारे में कोई सुराग नहीं है कि ये (शव) कहां से आए. परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को देखें तो ऐसा लगता है कि इन्हें यहां इसलिये फेंका गया क्योंकि जमीन खाली पड़ी थी.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
NEET-UG पेपर लीक: CBI ने दायर की चार्जशीट, 13 आरोपी
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
छात्र प्रदर्शन मामलों में SC का आदेश, अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम
पेपर लीक रोकने में ये बिल कितना कारगर? मंजूरी के बाद बदलेंगे ये नियम

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget