एक्सप्लोरर

शरद पवार को 'औरंगजेब' कहा गया, फिर भी फडणवीस चुप क्यों? सामना में डिप्टी सीएम पर निशाना

Saamana Editorial: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के 'औरंगजेब की औलाद कैसे पैदा हो गई' वाले बयान पर 'सामना' संपादकीय में तंज कसा गया है.

Kolhapur Violence: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में औरंगजेब को लेकर हुई हिंसा के बाद से राजनीति गरमाई हुई है. डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के 'औरंगजेब की औलाद' वाले बयान के बाद उद्धव गुट वाली शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में फडणवीस पर जमकर निशाना साधा है. सामना में एनसीपी चीफ शरद पवार और उद्धव गुट के शिवसेना नेता संजय राउत को मिली जान से मारने की धमकी पर भी कई सवाल उठाए गए. 

उद्धव गुट वाली शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' के संपादकीय में लिखा गया है- ''महाराष्ट्र में अचानक इतनी बड़ी संख्या में औरंगजेब की संताने कैसे पैदा हो गई, ऐसा सवाल राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के मन में उठा है. डिप्टी सीएम के मन में इस तरह का सवाल उठना खुफिया तंत्र की नाकामी है. औरंगजेब एक क्रूरता और विकृति है. उस विकृति का जाति या धर्म से कोई संबंध नहीं होता है.''

'महाराष्ट्र में धर्म के नाम पर दंगों से कोहराम'

सामना में लिखा है- ''ठाणे जिले के मीरा भायंदर में घटी घटना औरंगजेब को भी शर्मसार करने वाली घटना है. लड़की की हत्या करने वाला व्यक्ति और लड़की दोनों हिंदू थे. नहीं तो मुंबई में लव जिहाद विरोधी मोर्चे निकलते. क्रूरता और विकृति भी वही है. सिर्फ इस विकृति को धार्मिक रंग देकर देश भर में सियासी रोटी सेंकने का काम हो रहा है.'' सामना में आगे लिखा है कि शरद पवार जैसे वरिष्ठ को ‘औरंगजेब’ कहा जाए और फडणवीस इस पर मूकदर्शक बने रहते हैं. महाराष्ट्र की संस्कृति का मुगलीकरण दिन-दहाड़े हो रहा है. इसलिए दंगे, धमकियां, नृशंस हत्याएं हो रही हैं. 

सामना में लिखा गया है- ''महाराष्ट्र में धर्म के नाम पर दंगों से कोहराम मचा है. कोल्हापुर, संगमनेर में औरंगजेब को जिंदा करके कुछ लोगों ने नंगा नाच किया तो फड़नवीस ने सवाल उठाया, ‘इतने औरंगजेब अचानक कैसे पैदा हो गए?’ गृहमंत्री फडणवीस को निश्चित तौर पर किस औरंगजेब को लेकर चिंता हो रही है? औरंगजेब ने महाराष्ट्र पर आक्रमण किया. उसने यहां की जनता पर अत्याचार किया. यह एक भयानक इतिहास है लेकिन इस विकृति के नए औरंगजेब हमारे राज्य में पैदा हुए हैं और उनमें अब कानून का डर नहीं है. इसका मतलब है कि गृह विभाग कमजोर हो गया. महाराष्ट्र में कानून का नहीं बल्कि गिरोहों का राज चल रहा है इसीलिए शरद पवार को ‘तुम्हारा दाभोलकर जैसा हाल करेंगे’ और संजय राउत को ‘सरकार के खिलाफ बोलना बंद करो नहीं तो जान से मार देंगे’, ऐसी खुली धमकी दी जा रही हैं.''

यह भी पढ़ें:-

बंगाल में कांग्रेस कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, अधीर रंजन की मांग- पंचायत चुनाव में की जाए केंद्रीय बलों की तैनाती 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
मिडिल पावर के टैग पर जयशंकर की दोटूक, बोले- 'भारत पावर इन द मिडिल'
Explained: क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम
क्या पेपर लीक से निपटने का फॉर्मूला मिल गया? नंदन नीलेकणी के सजेशन में कितना दम

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
Watch: MI से कप्तानी छिनने की खबर के बीच मुंबई लौटे हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड भी दिखीं साथ
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
BJP को करूंगा सपोर्ट मगर...ध्रुव राठी ने बताई अपनी शर्त, वीडियो वायरल
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
Embed widget