एक्सप्लोरर

जानिए- दोषियों को फांसी देने के क्या हैं नियम, कौन लोग रहते हैं मौजूद?

दोषी को फांसी देने में एक सेंटीमीटर की चौड़ाई वाली रस्सी का इस्तेमाल होता है.फांसी घर में जेल प्रशासन के अधिकारियों के अलावा एक डॉक्टर भी मौजूद होता है.

नई दिल्ली: निर्भया रेप केस में दोषियों को आज सुबह साढ़े पांच बजे फांसी दी जाएगी. फिल्मों में फांसी होने का सीन हम सबने देखा होगा लेकिन बहुत कम लोगों ने असली फांसी घर देखा होगा. काल कोठरी और कोठरी के ऊपर का दरवाज़ा कैसा होता है, कैसे खुलता है और कौन-कौन से नियमों का पालन करते हुए जल्लाद दोषी को फांसी के फंदे पर लटकाते हैं, ये कहानी कम ही लोगों को पता होगी. आज हम आपको इसे लेकर सारे नियम बताने जा रहे हैं.

फिल्मों की फांसी का सीन कुछ हद तक सही होता है लेकिन असल में फांसी पर लटकाने के नियम फिल्मी दृश्यों से थोड़े अलग होते हैं. लोहे के फ्रेम में लटकी हुई रस्सी पर कैदी को लटकाने से पहले उसके हाथ जल्लाद बांध देते हैं. फांसी घर में जेल प्रशासन के अधिकारियों के अलावा एक डॉक्टर भी मौजूद होता है. फ़िल्मी सीन हमेशा भरी दोपहरी के होते हैं लेकिन जेल मैनुअल के मुताबिक़ किसी भी कैदी को फांसी देने के लिए भोर का वक़्त मुकर्रर होता है. यानी सूर्योदय से पहले ही फांसी दे दी जाती है. फांसी से पहले कैदी के मुंह पर काला कपड़ा बांधने या उसकी अंतिम इच्छा पूछने जैसा कोई नियम जेल मैनुअल में नहीं होता है. हालांकि मानवीय आधार पर अगर मरने वाला कोई मानी जा सकने वाली इच्छा का इज़हार करता है तो मौजूद अधिकारियों के विवेक के आधार पर उसकी वो इच्छा पूरी कर भी दी जाती है.

फांसी देने में एक सेंटीमीटर की चौड़ाई वाली रस्सी का इस्तेमाल होता है

दोषी को फांसी देने में एक सेंटीमीटर की चौड़ाई वाली रस्सी का इस्तेमाल होता है. फांसी से एक दिन पहले कैदी के वजन के बराबर बालू एक बोरे में रखकर उसे रस्सी से फंदे पर लटकाते हैं जिससे रस्सी की मज़बूती जांची जा सके. इस रस्सी का फंदा बनाकर अल सुबह जब कैदी को लटकाया जाता है, तब उसको आधे घण्टे तक फंदे पर ही छोड़ देते हैं. इसके बाद मौके पर मौजूद डॉक्टर जांच करते हैं कि कैदी की मौत हो गई या नहीं.

इसके बाद जब मौत की पुष्टि हो जाती है, तब मृतक को रस्सी के सहारे नीचे स्थित काल कोठरी में लाया जाता है. शव को वहां से निकालकर अगर घर वाले शव लेने को तैयार हों तो उन्हें सौंप दिया जाता है. अगर मृतक का कोई नहीं है या घर के लोग उसके शव को लेने को तैयार नहीं हैं तो जेल प्रशासन धार्मिक रीति रिवाज से उसका अंतिम संस्कार कर देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
Explained: थिएटर के मंच से लेकर राजनीति के रण तक, फौजी पिता की बेटी और Gen-Z की आवाज, जानिए नेहा बोरा कौन
यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
यूपी पुलिस की सुप्रीम कोर्ट ने की तारीफ, खेत में मेडिकल कॉलेज पर एक्शन, एडवाइजरी होगी जारी
INDIA Bloc March Live: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
LIVE: 'कपड़ों की तरह बदलते हैं CM, हार का कारण उसका नेतृत्व', BJP का कांग्रेस पर हमला
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'
SC ने कहा, 'बिहार SIR के दौरान नए फॉर्म-6 पर कोई फैसला नहीं दिया'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
'अखिलेश के मार्ग दर्शन...', सपा सांसद धनराज नथवानी यूपी के लिए करेंगे खास काम
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget