एक्सप्लोरर

योगीराज में कर्जमाफी के नाम पर किसानों से मजाक का वायरल सच

किसान के नाम पते के नीचे जहां से चिट्ठी शुरू होती है वहां लिखा है, ''प्रिय किसान भाई, उत्तर प्रदेश किसान सरकार द्वारा लघु एंव सीमांत किसानों के फसली ऋण मोचन के संबंध में लिए गए निर्णय के क्रम में ये प्रमाणित किया जाता है कि योजना के अंतर्गत 10 रुपए 37 पैसे की राशि आपके केसीसी खाता में क्रेडिट कर दी गई है.''

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर रोज कई फोटो, वीडियो और मैसेज वायरल होते हैं. वायरल हो रहे इन फोटो, वीडियो और मैसेज के जरिए कई चौंकाने वाले दावे भी किए जाते हैं. ऐसी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसके साथ भी चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है. सोशल मीडिया पर किसानों की कर्ज माफी वाला एक प्रमाण पत्र घूम रहा है जिसमें किसान को बैंक की तरफ से सिर्फ और सिर्फ 10 रुपए दिए जाने का दावा है.

क्या लिखा है वायरल हो रहे प्रमाणपत्र में ? प्रमाणपत्र में सबसे ऊपर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ लिखा है हर कदम किसानों के साथ लेकिन नीचे आते-आते पूरी कहानी बदल जाती है.

किसान के नाम पते के नीचे जहां से चिट्ठी शुरू होती है वहां लिखा है, ''प्रिय किसान भाई, उत्तर प्रदेश किसान सरकार द्वारा लघु एंव सीमांत किसानों के फसली ऋण मोचन के संबंध में लिए गए निर्णय के क्रम में ये प्रमाणित किया जाता है कि योजना के अंतर्गत 10 रुपए 37 पैसे की राशि आपके केसीसी खाता में क्रेडिट कर दी गई है.'' चिट्ठी के मुताबिक ये पैसे इलाहाबाद बैंक की तरफ से दिए गए हैं.

एबीपी न्यूज़ ने की वायरल तस्वीर की पड़ताल ? वायरल तस्वीर का सच जानने के लिए एबीपी न्यूज़ ने पड़ताल शुरू की. चिट्ठी में जिस किसान का नाम और पता मौजूद था. सच की तलाश में एबीपी न्यूज़ सीधे यूपी के हमीरपुर पहुंचा.

हमीरपुर में हमें सुराग के तौर पर कुछ तस्वीरें मिलीं. ये तस्वीरें हमीरपुर में फसल ऋण योजना के तहत किसानों को कर्ज माफी प्रमाण पत्र बांटने के कार्यक्रम की हैं. इस कार्यक्रम में हमीरपुर जिले के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल ने अपने हाथों से किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण पत्र बांटे थे.

इसी कार्यक्रम की एक तस्वीर में हमें शांति देवी मिलीं. वहीं शांति देवी जिनके नाम से 10 रुपए की कर्ज माफी वाला प्रमाण पत्र वायरल हो रहा है. शांति देवी ने फसल बोने के नाम पर बैंक से एक लाख रुपए का कर्ज लिया था. लेकिन इनको जो प्रमाण पत्र दिया गया है उसके मुताबिक 10 रुपए 36 पैसे की कर्ज माफी हुई है. इस कार्यक्रम में शांति देवी अकेली नहीं थी उनके जैसे कई किसान मिले.

शांति देवी की तरह ही यूनुस खान ने भी बीज और खाद के लिए 60 हजार रुपए कर्ज लिया था लेकिन महज 38 रुपए की कर्जमाफी का प्रमाण पत्र सौंपा गया है. कर्ज माफी के नाम पर किसानों को 10 रुपए और 38 रुपए के प्रमाणपत्र क्यों बांटे जा रहे हैं ये सवाल हमने सीधे प्रभारी मंत्री से पूछा तो उन्होंने इसे मिस प्रिंट का मामला बताते हुए रफा-दफा कर दिया.

हमारी पड़ताल में योगीराज में कर्जमाफी के नाम पर किसानों से मजाक का दावा करने वाला ये प्रमाणपत्र सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'

वीडियोज

सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?
नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget