एक्सप्लोरर

झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन क्यों जीता ? जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

झारखंड की इस जीत में कांग्रेस के लिए भी काफी कुछ है. भले ही उसे सिर्फ 15 सीटें मिली हों. लेकिन गठबंधन की इस राजनीतिक का गोंद कांग्रेस पार्टी ही है.

नई दिल्ली: झारखंड में विपक्ष ने आदिवासी बनाम गैर आदिवासी मुद्दे का जमकर प्रचार किया. राज्य संगठन मांग करता रहा, लेकिन बीजेपी ने गैर आदिवासी चेहरे रघुवर दास को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया. महागठबंधन ने हेमंत सोरेन को प्रोजेक्ट किया. झारखंड के मुख्यमंत्री रहे रघुवर दास जमशेदपुर ईस्ट सीट पर 1995 से चुनाव जीत रहे थे. यानी पिछले 24 सालों से, लेकिन इस बार उनकी ये सीट निर्दलीय सरयू राय की आंधी में उड़ गई.

एक मुख्यमंत्री के 24 सालों के प्रभुत्व को एक निर्दलीय उम्मीदवार कुछ ही दिनों में ध्वस्त कर दे. तो ये राजनीतिक तौर पर कितनी बड़ी बात होगी. आज झारखंड में यही सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है. बीजेपी की हार या कांग्रेस गठबंधन की जीत की समीक्षा तो होती रहेगी, लेकिन ये उलटफेर ऐसा है, जो अमूमन होता नहीं है. बीजेपी की इस हार की बात करेंगे. लेकिन बात जीत के चेहरे की.

रघुवर दास सरकार के छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट और संथाल परगना अधिनियम में संशोधन से आदिवासी समाज खुश नहीं था. रांची में विरोध प्रदर्शन के दौरान उनपर बल प्रयोग भी किया गया था. ये मुद्दा हेमंत सोरेन के लिए हथियार बन गया. बीजेपी राम मंदिर और नागरिकता कानून को कैश कराती रही, जबकि महागठबंधन जल-जंगल-जमीन की बात करता रहा. जेएमएम ने स्थानीय मुद्दों पर फोकस किया और बीजेपी नेशनल इश्यू पर वोट मांगती रही. साथ ही रघुवार दास ने बीजेपी के ही कई नेताओं को दरकिनार किया और उसका असर ये रहा कि झारखंड कांग्रेस-जेएमएम और आरजेडी गठबंधन के पास चला गया.

अगले 5 साल तक कांग्रेस और आरजेडी के दो पहियों के ऊपर बैठकर हेमंत सोरेन को झारखंड में ऐसे ही बैलेंस बनाकर चलना है. ये भी अपने आपमें इतिहास ही होगा कि 19 साल के छोटे से इतिहास में पांचवीं बार सोरेन परिवार के हाथों में सत्ता जाती दिख रही है. हेमंत के पिता शिबु सोरेन 3 बार राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं और अब हेमंत सोरेन दूसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बन रहे हैं.

झारखंड की सत्ता से बीजेपी को बेदखल करने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा, "मेरे लिए आज का दिन संकल्प लेने का है. इस राज्य की जनता का, यहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का दिन है और आज का ये जनादेश शिबू सोरेन जी के समर्पण और परिश्रम का परिणाम है. जिस उद्देश्य के लिए ये राज्य लिया गया था, आज उन उद्देश्यों को पूरा करने का वक्त आ गया है."

हेमंत सोरेन की मेहनत का ही परिणाम था कि उन्होंने नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में चुनाव से पहले गठबंधन करके बीजेपी को हराने का करिश्मा किया. 2015 में महागठबंधन ने जो करिश्मा बिहार में किया था. वही, इस बार झारखंड में दोहराया गया. यही वजह है कि वो अकेले झारखंड में सबसे बड़ी पार्टी बने हैं. झारखंड में हर बार झारखंड मुक्ति मोर्चा की सीटें बढ़ीं हैं.

2005 में हुए चुनावों में जेएमएम को 17 सीटें मिलीं, फिर 2009 में 18 सीटें. 2014 में 19 सीटें और इस बार यानी 2019 में सीधे 30 सीटें मिलती दिख रही हैं. हेमंत सोरेन इस जीत का मतलब समझते हैं. इसीलिए वो अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस से ही सभी को साथ लेने की बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "भरोसा दिलाता हूं कि उनकी उम्मीदें नहीं टूटेंगी, चाहें वो किसी भी वर्ग या समुदाय से हों. नौजवान, किसान, व्यापारी, मजदूर, बूढ़े बच्चे हों या पत्रकार मित्र क्यों ना हों?"

झारखंड की इस जीत में कांग्रेस के लिए भी काफी कुछ है. भले ही उसे सिर्फ 15 सीटें मिली हों. लेकिन गठबंधन की इस राजनीतिक का गोंद कांग्रेस पार्टी ही है. गठबंधन वाला ये प्रयोग पहले महाराष्ट्र में हुआ और फिर अब कांग्रेस का यही प्रयोग झारखंड में भी सफल रहा है. कांग्रेस ने ये समझ लिया है कि बीजेपी को हराने के लिए क्षेत्रीय दलों को साथ लेना ही होगा.

राजनीतिक विशेषज्ञ अरविंद मोहन कहते हैं, "गठबंधन पॉलिटिक्स हम लोग भूलने लगे थे. ये लग रहा था कि गठबंधन का दौर बीत गया. 3 दशक तक ये खूब चला, लेकिन अब ये लग रहा था कि एक पार्टी का राज चाहते हैं. लेकिन इससे भी जो गलतियां शुरू हुईं, उससे लग रहा है कि गठबंधन ही मुल्क का मूल चरित्र है. गठबंधन की राजनीति ही देश में चलेगी."

विपक्ष का नेता रहते हुए हेमंत सोरेन ने रघुवर दास की सरकार के खिलाफ कई मोर्चों पर लड़ाई लड़ी. झारखंड मुक्ति मोर्चा को नए जमाने की पार्टी बनाया. राजनीति और पार्टी दोनों उन्हें विरासत में अपने पिता शिबू सोरेन से मिली, लेकिन जेएमएम पुराने तौर तरीकों की पार्टी थी. हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर भी पार्टी को सक्रिया किया. पार्टी के मीडिया से दूरी बनाए रखने की धारणा को भी तोड़ा. हेमंत सोरेन ने धुआंधार सभाएं कीं और अपने गठबंधन को जीत दिलाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी के सुसाइड केस में दोषी पति बरी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सिर्फ 13 दिन बात न करना क्रूरता नहीं...
पत्नी के सुसाइड केस में दोषी पति बरी, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- सिर्फ 13 दिन बात न करना क्रूरता नहीं...
Annamalai Resign: K. अन्नामलाई ने BJP को कहा अलविदा! पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकारा इस्तीफा
K. अन्नामलाई ने BJP को कहा अलविदा! पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकारा इस्तीफा
भारत सरकार का बड़ा फैसला, भर-भरके सरकारी बॉन्ड में निवेश कर पाएंगे विदेशी, नहीं देना पड़ेगा टैक्स
भारत सरकार का बड़ा फैसला, भर-भरके सरकारी बॉन्ड में निवेश कर पाएंगे विदेशी, नहीं देना पड़ेगा टैक्स
राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?
राज्यसभा के लिए BJP ने 11 नामों की घोषणा की, जानें किन दो पुराने चेहरों को दोबारा नहीं मिला टिकट?

वीडियोज

Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi
Delhi Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: 1 परिवार, 8 जिंदगी...'सिस्टम' ने छीन ली! | Fire Accident
Sandeep Chaudhary: 'FLOP SYSTEM' की पोल-खेल Analysis! | Lavkesh Bajaj | Malviya Fire News | Delhi
Malviya Nagar Fire News | Mahadangal: कागजों मे ही कायदे कानूनहकीकत में तबाही और मौत? | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
'भारत के लिए निकल गया हूं, मैं अपना भविष्य...', अमेरिका से रवाना हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
2027 चुनाव से पहले OP राजभर को याद आए मुलायम सिंह, 13 साल पुराने बयान का जिक्र कर किया बड़ा दावा
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
24 साल पहले हड़पी संपत्ति, 42 दिनों में होनी थी जांच, अब तक नहीं... इतनी लापरवाही देख भड़का SC, जो कहा जरूर पढ़ें
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
पाकिस्तानी दिग्गज का बेतुका बयान, कहा- IPL में विराट से ज्यादा रन बना देंगे बाबर आजम
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Review: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
है जवानी तो इश्क होना है रिव्यू: डेविड धवन स्टाइल टाइमपास एंटरटेनर, बिना दिमाग लगाए  देखेंगे तो करेंगे एंजॉय
Russian President Putin: रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
रूस ने यूक्रेन को खुशखबरी, इस बात के लिए राजी पुतिन, NATO पर क्यों खींची रेड लाइन?
Khan sir life story: कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
कभी कमाते थे 40 रुपये आज करोड़ों के हैं मालिक, जानिए कैसे फैजल खान बन गए खान सर
Sonakshi Sinha House: लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
लग्जरी और क्रिएटिविटी का कॉम्बो है सोनाक्षी सिन्हा का बांद्रा वाला पेंटहाउस, देखें शानदार फोटोज
Embed widget