एक्सप्लोरर

KMC Election Results: कोलकाता निकाय चुनाव में TMC का जलवा, बीजेपी बोली- बंदूक के दम पर लड़ा गया चुनाव

Kolkata Municipal Corporation Election Results 2021: टीएमसी फिलहाल 134 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं बीजेपी 3 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. लेफ्ट 4 सीटों पर आगे है.

KMC Election Results: कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के 144 वार्ड में चुनाव के लिए वोटिंग में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस क्लीन स्वीप की ओर बढ़ रही है. वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही टीएमसी का दबदबा साफ नजर आया. टीएमसी फिलहाल 134 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. वहीं बीजेपी 3 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस दो सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. लेफ्ट 4 सीटों पर आगे है. एक निर्दलीय उम्मीदवार एक सीट पर आगे है. रुझानों के बाद टीएमसी खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई तो वहीं बीजेपी ने टीएमसी पर जमकर आरोप लगाए. कोलकाता में सीएम ममता बनर्जी के घर के बाहर  कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया. 

बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप

एक तरफ जहां टीएमसी खेमे में खुशी की लहर है. वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया है कि यह चुनाव जोर-जबरदस्ती और बंदूक के दम पर लड़ा गया है. बीजेपी सांसद हरनाथ सिंह यादव ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की हत्या करके वोट डलवाए गए हैं. बता दें कि केएमसी चुनाव के लिए रविवार को मतदान हुआ था और उस दौरान दो मतदान केंद्रों पर बम फेंकने सहित हिंसा की छिटपुट घटनाएं हुईं थी. लगभग 40.5 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.

KMC चुनाव में एक कांग्रेसी उम्मीदवार को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप

कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया था कि कोलकाता नगर निगम चुनाव में पार्टी के एक उम्मीदवार को शहर के उत्तरी हिस्से में तृणमूल कांग्रेस समर्थकों ने पीटा और उनके कपड़े फाड़ डाले. रविवार रात हुई इस कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी प्रसारित हो रहा है जोकि मतदान खत्म होने के कुछ घंटे बाद का बताया जा रहा है. हालांकि, तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने आरोप को खारिज किया और दावा किया उनके दल के समर्थक इस कथित घटना में शामिल नहीं थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
पाकिस्तान के इशारे पर नाच रहा बांग्लादेश! भारतीय राजदूत के सामने कश्मीर को PAK में दिखाया, इंडिया ने कहा- 'ये तो...'
तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय ने 129.85 के स्ट्राइक रेट से खेली तूफानी पारी, बना दिए इतने रन
UP Weather: यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आगरा-झांसी समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Spider Webs In House: सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
सफाई के बाद बार-बार लग जाते हैं मकड़ी के जाले? नोट करें इन्हें हमेशा के लिए हटाने की आसान ट्रिक
Video: अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
अचानक कंट्रोल से बाहर हुआ रोबोट, अपने ही मालिक को मारीं लातें- वीडियो वायरल
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget