एक्सप्लोरर

खान सर ने कहा था- तुम्हारा सिलेक्शन तय है, जाकर सो जाओ...BPSC टॉपर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

प्रेरणा सिंह ने बिहार लोक सेवा आयोग की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में तीसरा स्थान हासिल किया है. वे हाजीपुर जिले के बिद्दूपुर की रहने वाली हैं.

खान सर ने कहा था- तुम्हारा सिलेक्शन तय है, जाकर सो जाओ...BPSC टॉपर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

बिहार लोक सेवा आयोग ने 15 जनवरी को संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए. इस परीक्षा में 322 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. पास होने वाले उम्मीदवारों में एक प्रेरणा सिंह भी हैं. प्रेरणा ने लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया है. खास बात ये है कि खान सर ने प्रेरणा को लेकर पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि उनका सिलेक्शन हो जाएगा. खान सर ने प्रेरणा से कहा था कि वे जाकर सो जाएं, उनका सिलेक्शन तय है.   

प्रेरणा सिंह ने बिहार तक से बातचीत में बताया कि खान सर के संस्थान Khan Global Studies से बीपीएससी की तैयारी की है. उन्होंने बताया कि एक मॉक इंटरव्यू के दौरान ही खान सर ने उनके सिलेक्शन की भविष्यवाणी कर दी थी. प्रेरणा सिंह के मुताबिक, खान सर ने उनसे कहा था कि उनका सिलेक्शन तय है, वे घर पर जाकर सो जाएं. खान सर की प्रेरणा को लेकर की गई ये भविष्यवाणी सच साबित हुई और उन्होंने बीपीएससी परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल की. 

प्रेरणा सिंह ने की खान सर की तारीफ

प्रेरणा हाजीपुर जिले के बिद्दूपुर की रहने वाली हैं. उन्होंने बिहार में डिप्टी एसपी का पद हासिल किया है. प्रेरणा ने खान सर की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि खान सर बिहार में बच्चों को जागृत कर रहे हैं. खान सर का पढ़ाने का तरीका लोकल है, वह जमीन से जुड़ा है. वे बच्चों को इस तरह से पढ़ाते हैं कि स्टूडेंट उनसे कनेक्ट हो जाते हैं. बच्चों को लगता है कि खान सर हम से ही निकले हुए हैं, हमारे बीच का ही इंसान है. कोई फैंसी टीचर नहीं है. वे बच्चों की भाषा में ही बात करते हैं. वे ऐसी चीजें बताते हैं, जो बच्चों से जुड़ा होता है. ये बहुत अच्छी बात है. 

कौन हैं खान सर?
खान सर बिहार के फेमस टीचर हैं. उनका कोचिंग सेंटर पटना में है. लेकिन सोशल मीडिया पर भी खान सर खूब चर्चित हैं. उनके यू-ट्यूब चैनल को 22.4 मिलियन लोगों ने सब्सक्राइब किया है. खान सर बच्चों को काफी आसान भाषा में टॉपिक समझाते हैं और उनकी फीस भी अन्य कोचिंग की तुलना में काफी कम है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget