एक्सप्लोरर

कर्नाटक: MLAs की खरीद-फरोख्त की आशंका के बीच केरल टूरिज्म का ट्वीट, कहा- रिसॉर्ट में आपका स्वागत है

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस किसी को भी बहुमत नहीं मिला है. तीनों ही दल सरकार बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है

नई दिल्ली: सरकार बनाने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त और उन्हें बाहरी दुनिया से दूर रखने के लिए फाइव स्टार होटलों में रखना कोई नई बात नहीं है. ऐसे में अब जब कर्नाटक में भी खंडित जनादेश मिला है तो विधायकों की खरीद-फरोख्त की आशंका और अधिक बढ़ जाती है. इस बीच केरल टूरिज्म ने ट्विट कर विधायकों को अनूठा न्यौता दिया है.

केरल पर्यटन ने ‘कम आउट एंड प्ले ’ हैशटैग के साथ ट्वीट किया , ‘‘कर्नाटक के उतार-चढ़ाव भरे नतीजे के बाद हम सभी विधायकों को गॉड्स ओन कंट्री के सुरक्षित और शानदार रिसार्ट में तरो - ताजा होने के लिए आमंत्रित करते हैं. ’’ हालांकि बाद में केरल टूरिज्म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट को डिलीट कर दिया गया. तब तक सोशल मीडिया पर ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल होने लगा.

कर्नाटक में किसी को भी बहुमत नहीं

कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस किसी को भी बहुमत नहीं मिला है. तीनों ही दल सरकार बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. गेंद राज्यपाल के पाले में है कि वह किस दल को सरकार बनाने के लिए न्यौता देते हैं. राज्य में बीजेपी 104 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं काग्रेस ने 78 और जेडीएस ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है.

कर्नाटक: आज सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे येदियुरप्पा, BJP सबसे बड़ी पार्टी लेकिन बहुमत से 8 सीट दूर

चुनाव परिणाम के ठीक बाद कांग्रेस ने जेडीएस से गठबंधन का ऐलान कर दिया. जिसके बाद बहुमत के लिए जरूरी 112 के आंकड़ों को गठबंधन ने छू लिया है. वहीं बीजेपी को सरकार बनाने के लिए 8 सीटों की दरकार है. अब ऐसे में राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि राजनीतिक दल राज्य में विधायकों को लुभाने के लिए कोई भी कदम उठा सकते हैं.

क्यों जताई जा रही है खरीद फरोख्त की आशंका?

दरअसल सत्ता हासिल करने की चाहत में राजनीतिक दल विधायकों को दूसरे दलों के प्रभाव से बचाने के लिए रिसॉर्ट/होटलों में रखते हैं. इसकी बानगी हाल में गुजरात राज्यसभा चुनाव और तमिलनाडु विधानसभा में बहुमत परीक्षण के दौरान देखने को मिली थी. पिछले साल गुजरात के राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के 44 विधायकों को बेंगलुरु के रिसॉर्ट में रखा गया था.

कुमारास्वामी होंगे मुख्यमंत्री, कांग्रेस के भीतर कोई बगावत नहीं: सिद्धारमैया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
शिक्षामंत्री बनाए जाने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले- 'धर्मेंद्र प्रधान ने...'
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट
'युवा एकजुट हों...', पेपर लीक के बाद अब CJP ने लपका ये मुद्दा! GEN-Z को बताया अगला टारगेट

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
Embed widget