एक्सप्लोरर

Coronavirus: केरल में आज से लॉकडाउन पाबंदियों में ढील, जानिए नई गाइडलाइन्स क्या हैं

सप्ताहांत के दौरान राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा. सार्वजनिक परिवहन को सीमित आधार पर अनुमति दी जाएगी और बैंक केवल सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही काम करना जारी रखेंगे.शादी और अंतिम संस्कार में भाग लेने वालों की संख्या 20 तक सीमित रहेगी. किसी भी सामाजिक समारोह या सार्वजनिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जाएगी.

तिरुवनंतपुरम:  केरल में आज से लॉकडाउन पाबंदियों में छूट मिलने लगेगी. अब जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को हर दिन सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुल सकेगी. स्थानीय स्व-सरकारी निकायों में औसत साप्ताहिक परीक्षण संक्रमण दर के आधार पर राज्य में प्रतिबंधों में ढील दी गई है. अब सभी स्थानीय निकायों में औद्योगिक और कृषि क्षेत्रों में गतिविधियों की अनुमति होगी. इन क्षेत्रों में श्रमिकों को परिवहन प्रदान किया जाएगा. सरकार ने आठ मई से लॉकडाउन लगाया था.

सचिवालय में 50 प्रतिशत कर्मचारी आएंगे

केंद्र और राज्य सरकार के कार्यालयों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, सरकारी कंपनियों, आयोगों, निगमों और स्वायत्त संस्थानों को 25 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ संचालित करने की अनुमति होगी. वहीं, सचिवालय में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ कार्य होगा.

इसके अलावा-

  • सप्ताहांत के दौरान राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा. सार्वजनिक परिवहन को सीमित आधार पर अनुमति दी जाएगी और बैंक केवल सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को ही काम करना जारी रखेंगे.
  • शादी और अंतिम संस्कार में भाग लेने वालों की संख्या 20 तक सीमित रहेगी. किसी भी सामाजिक समारोह या सार्वजनिक कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • रेस्तरां को केवल होम डिलीवरी और भोजन पैक करके देने की अनुमति होगी.

राज्य में कोरोना के 13,270 नए मामले दर्ज

बता दें कि केरल में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 13,270 नए मामले आए जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27,61,474 हो गई है. वहीं इस अवधि में 147 लोगों की मौत होने से महामारी से राज्य में जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11,655 तक पहुंच गई है. इस अवधि में 15,689 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 26,39,593 हो गई है. इस समय राज्य में 1,09,794 मरीज उपचाराधीन हैं.

यह भी पढ़ें-

कोरोना की पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर में प्रसव के बाद ज्यादा महिलाओं की मौत: ICMR की स्टडी

UP: भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो पड़ोसी के घर पहुंचे बच्चे, बोले- 3 दिन से भूखे हैं...मर गए हैं पापा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Explained: अमित शाह का 21 राज्यों वाला मास्टरस्ट्रोक! 2029 से पहले UCC लागू करने के मायने क्या?
अमित शाह का 21 राज्यों वाला मास्टरस्ट्रोक! 2029 से पहले UCC लागू करने के मायने क्या?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget