एक्सप्लोरर

UP: भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो पड़ोसी के घर पहुंचे बच्चे, बोले- 3 दिन से भूखे हैं...मर गए हैं पापा 

यूपी के बरेली में बच्चे पड़ोसी के घर पहुंचे और बोले कि अंकल हम 3 दिन से भूखे हैं, पापा मर गए हैं. जिसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो मनोज फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. 

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 3 दिनों तक मासूम बच्चे भूख से तड़पते रहे और उन बच्चों का पिता फांसी के फंदे पर लटका रहा. जब बच्चों को भूख बर्दाश्त नहीं हुई तो वो पड़ोसी के घर पहुंचे और बोले कि 3 दिन से कुछ नहीं खाया है, पापा लटके हुए हैं, मर गए हैं. ऐसा सुनते ही पड़ोसियों के पैरों तले की जमीन खिसक गई. बच्चो की बेबसी देखकर हर किसी की आंख से आंसू बहने लगे. 

बच्चे बोले- पापा मर गए हैं 
दरअसल, इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गायत्री नगर में मंगलवार को मनोज के बच्चे पड़ोसी के घर पहुंचे और बोले कि अंकल हम 3 दिन से भूखे हैं और पापा मर गए हैं. जिसके बाद पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो मनोज फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और शव से दुर्गंध आ रही थी. मौके पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.  

डेढ़ साल से था बेरोजगार
मृतक मनोज के पड़ोसी ने बताया कि मनोज की पत्नी 5 दिन पहले अपने दोनों बच्चे 4 साल की बेटी और 6 साल के बेटे को छोड़कर चली गई थी. जिसके बाद मनोज ने फांसी लगा ली और 3 दिनों तक बच्चे भूख से तड़पते रहे. दरअसल, मनोज नोएडा में जॉब करता था और पिछले साल लॉकडाउन में उसकी नौकरी छूट गई थी. जिसके बाद वो बरेली में आकर रहने लगा. 

पत्नी से होता था झगड़ा
नौकरी छूटने और करीब डेढ़ साल से खाली रहने की वजह से आर्थिक तंगी हो गई जिस वजह से मनोज का पत्नी से आए दिन झगड़ा होता रहता था. 5 दिन पहले भी उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसकी पत्नी अपने दोनो बच्चों को छोड़कर चली गई. जिसके बाद मनोज ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.  

गुस्से में पापा ने फांसी लगा ली
वहीं, इस पूरे मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मनोज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग आई है. मनोज के बेटे ने बताया था कि मम्मी घर छोड़कर चली गई थी इसलिए गुस्से में पापा ने फांसी लगा ली. 

ये भी पढ़ें: 

गंगा नदी में मिली बच्ची की देखभाल करेगी सरकार, नाविक को मिलेगा योजनाओं का लाभ: योगी आदित्यनाथ  

कम उम्र सिपाही को बोला 'बउवा' तो सिपाहियों ने अधेड़ को जमकर पीटा, दिए गए जांच के आदेश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget