एक्सप्लोरर

Mechanical Elephant: केरल के मंदिर में पूजा के लिए तैनात किया गया 'रोबोट हाथी', देखें वीडियो

Elephant Use For Rituals: धार्मिक अनुष्ठानों को करने के लिए भारत के दक्षिणी राज्य केरल के मंदिरों में हाथियों का इस्तेमाल होता आया है. अब इसमें एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है.

Kerala Temple: केरल के मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए हाथियों का इस्तेमाल होता है. अब इसमें बदलवाल किया गया है और केरल के त्रिशूर जिले में स्थित इरिंजादापल्ली श्री कृष्णा मंदिर में अब अनुष्ठान के लिए अब असली की बजाय रोबोटिक हाथी का इस्तेमाल किया जाएगा. यह हाथी मंदिर समिति को पेटा इंडिया ने अभिनेत्री पार्वती थिरुवोथु के साथ मिलकर भेंट किया है.

इस हाथी का नाम रमन रखा गया है और इसका वजन 800 किग्रा. है. वहीं, ये 11 फीट ऊंचा है. ये हाथी लोहे का बना है जिस पर रबर का कवच चढ़ा हुआ है. हाथी का सिर, कान और पूंछ सभी बिजली से चलते हैं. इसकी कीमत 5 लाख रुपये है. इतना ही नहीं असली हाथियों की तरह ये हाथी भी चार लोगों को अपनी पीठ पर बैठा सकता है.

पेटा ने की सराहना

इस पूरे मामले को लेक पेटा ने एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा, “जंबो न्यूज! केरल का इरिंजाडाप्पिल्ली श्रीकृष्ण मंदिर अनुष्ठान करने के लिए एक सजीव यांत्रिक हाथी का उपयोग करेगा, जिससे असली हाथी प्रकृति में अपने परिवारों के साथ रह सकेंगे.” पेटा ने आगे कहा कि रमन सुरक्षित और क्रूरता मुक्त तरीके से मंदिर में समारोह आयोजित करने में मदद करेगा और इस तरह असली हाथियों के पुनर्वास में मदद करेगा.

वहीं, पेटा इंडिया ने एक बयान में कहा, "कैद से परेशान हाथी असामान्य व्यवहार करने लगते हैं और आखिर में निराश हाथी अक्सर टूट जाते हैं और मुक्त होने की कोशिश करते हैं, आपे में दौड़ते हैं और इस तरह मनुष्यों, अन्य जानवरों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं. हेरिटेज एनिमल टास्क फोर्स के संकलित आंकड़ों के अनुसार, बंदी हाथियों ने 15 साल की अवधि में केरल में 526 लोगों को मार डाला.

इसलिए दिया गया रोबोटिक हाथी

केरल के मंदिरों में होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों में हाथी का बहुत महत्व होता है. हालांकि कई बार अनुष्ठान के दौरान या इससे पहले ये हाथी उग्र हो जाते हैं. जिसके चलते कई बार लोगों की जान चली जाती है. इसी वजह से त्रिशूर के इरिंजादापल्ली श्री कृष्णा मंदिर समिति ने धार्मिक अनुष्ठान के लिए हाथी का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला लिया था. इस पर जानवरों के संरक्षण के लिए काम करने वाली संस्था पेटा इंडिया ने मंदिर को यह रोबोटिक हाथी भेंट करने का फैसला किया. रविवार को मंदिर में 'नादायिरुथल' नामक धार्मिक अनुष्ठान किया गया. इस अनुष्ठान के तहत भगवान को हाथी भेंट किया जाता है.    

ये भी पढ़ें: Video: हाथी ने अपनी सूंड में ब्रश उठाई और बना दी शानदार पेंटिंग, आप भी देखें उस टाइम का वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
ईरान पर पहली बार 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा अमेरिका? ट्रंप का खुल गया सीक्रेट
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget