एक्सप्लोरर

Covid-19 Vaccination: केरल की स्वास्थ्य मंत्री का केंद्र से आग्रह- बच्चों का टीकाकरण और बूस्टर खुराक को लेकर तेजी से हो फैसला

Kerala Government: केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने बच्चों के टीकाकरण के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा है. कहा है कि कोविशील्ड की दूसरी खुराक के अंतर को कम किया जाए

Kerala Covid-19: केरल सरकार ने केंद्र से कोरोना के खिलाफ बच्चों के टीकाकरण करने और लोगों को बूस्टर खुराक देने का आग्रह किया है. इसके साथ ही केरल सरकार ने कोविशील्ड की दूसरी खुराक के अंतर को कम करने सहित कोविड-19 टीकाकरण से संबंधित प्रमुख मुद्दों में तेजी लाने का भी अनुरोध किया. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि बच्चों के टीकाकरण के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को पत्र लिखा है जिसमें बच्चों को टीकाकरण पर त्वरित निर्णय लेने के लिए कहा है.

बच्चों का टीकाकरण और बूस्टर खुराक पर जोर

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा कि कोविशील्ड की पहली और दूसरी खुराक के बीच की अवधि को कम करने के बारे में भी तेजी से काम होना चाहिए. उन्होंने कहा कि 13 मई को केंद्र ने कोविड वर्किंग ग्रुप की सिफारिश को स्वीकार कर लिया और कोविशील्ड की पहली और दूसरी खुराक के बीच के अंतर को पहले के 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह या 84 दिनों के बाद कर दिया. राज्य की तीस फीसदी आबादी में रोगों की व्यापकता को देखते हुए केंद्र सरकार कोविड वैक्सीन की बूस्टर खुराक देने को लेकर तेजी से काम करे. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि केंद्र सरकार इस पर जल्द विचार करेगी. हम उनके फैसले का इंतजार कर रहे हैं.

बूस्टर खुराक पर निर्णय जल्द होने की उम्मीद

हालांकि केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने ये भी कहा कि बूस्टर खुराक पर निर्णय विशेषज्ञ की राय पर आधारित होगा. उन्होंने कहा कि आज समाज में काफी लोग मधुमेह, ब्लड प्रेशर समेत कई बीमारियों से पहले से ही ग्रसित हैं. हमने कोविड -19 की मौतों का विश्लेषण किया है. जिन लोगों में पहले से कोई बीमारी थी वो लोग कोविड के ज्यादा शिकार हुए. केरल की स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केरल में वर्तमान में देश में सबसे अधिक सक्रिय कोविड -19 मामले हैं. यह देश में सबसे अधिक कोविड-19 मौतों की भी रिपोर्ट कर रहा है. हालांकि, जॉर्ज ने कहा कि राज्य की मृत्यु दर अभी भी राष्ट्रीय औसत से कम है.

दो खुराक के बीच अंतर को कम करना जरुरी

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने राज्य की महत्वपूर्ण एनआरआई आबादी का हवाला देते हुए तर्क दिया कि केरल क्यों चाहता है कि दो खुराक के बीच 84 दिनों के मौजूदा अंतर को कम किया जाए. उन्होंने बताया कि जैसा कि आप जानते हैं, केरल एक ऐसा राज्य है जहां हमारे पास कई एनआरआई हैं. हमारे बहुत से लोग विदेश में काम करते हैं और अगर वे यहां आकर वैक्सीन की पहली खुराक लेते हैं, तो दूसरी खुराक लेने के लिए 84 दिनों तक रहना मुश्किल होगा. इसलिए हमने अंतर को कम करने के लिए कहा है. मुझे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का पत्र मिला है कि केंद्र सरकार इस पर विचार करेगी.

Coronavirus Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 11 हजार 850 नए केस दर्ज, 555 लोगों की मौत

School Timings Changed: पश्चिमी यूपी में बढ़ी ठंड से बदला स्कूल खुलने का समय, यहां जानिए नया टाइम-टेबल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
LIVE: 'एनटीए एक माफिया कमेटी...', लोकसभा में केंद्र पर बरसे पप्पू यादव
अभिजीत दीपके फिर शुरू करेंगे आंदोलन? सरकार को दी धमकी, बोले- 'कंगना को...'
अभिजीत दीपके फिर शुरू करेंगे आंदोलन? सरकार को दी धमकी, बोले- 'कंगना को...'
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget