एक्सप्लोरर

School Timings Changed: पश्चिमी यूपी में बढ़ी ठंड से बदला स्कूल खुलने का समय, यहां जानिए नया टाइम-टेबल

School Timings Changed: यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर सहित कई स्कूलों ने समय में बदलाव किया है. पहली क्लास से लेकर 12वीं तक का टाइम-टेबल बदला गया है.

School Timings Changed: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों ने अपनी टाइमिंट में बदलाव करने का फैसला किया है. 12 नवंबर को उत्तर प्रदेश में तापमान करीब 20 डिग्री रहा. पश्चिमी यूपी में गिरते तापमान को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) के स्कूलों ने टाइमिंट चेंज करने का फैसला किया है. मेरठ सहित मुजफ्फरनगर, सहारनपुर के स्कूलों ने समय में बदलाव किया है. सुबह 7.30 बजे से खुलने वाले स्कूल अब 8.30 बजे खुलेंगे. पहली क्लास से लेकर 12वीं तक का टाइम-टेबल बदला गया है. 

स्कूलों ने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. कोविड-19 महामारी के चलते लंबे समय से स्कूल बंद चल रहे थे. हालांकि, राज्य में कक्षा 9 से 12वीं के लिए अगस्त 2021 से कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्कूलों को दोबारा खोला गया. ऐसे में छात्र-छात्राओं को मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करने की सख्ती से पालने करने का निर्देश दिया गया है.  

इन स्कूलों में नया टाइम-टेबल लागू

मुजफ्फरनगर के एमजी पब्लिक स्कूल ने समय में बदलाव करते हुए सुबह 8:20 से दोपहर 1:20 कर दिया है. इसी तरह एसडी पब्लिक स्कूल ने समय में बदलाव करते मॉर्निंग टाइम 8:50 से दिया गया है. मेरठ के गार्गी गर्ल्स स्कूल ने भी समय में बदलाव किया है. अधिकारियों ने सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल शुरू करने का फैसला किया है. इसी तरह राधा गोविंद स्कूल के समय में भी बदलाव कर दिया गया है. छात्रों के लिए कक्षाएं सुबह 8:30 बजे से शुरू होंगी और दोपहर 1:30 बजे समाप्त होंगी. इसी प्रकार मेरठ के सोफिया गर्ल्स स्कूल ने भी टामिंग चेंज किया है. छात्रों के लिए कक्षाएं सुबह 8 बजे से शुरू होंगी और दोपहर 12 बजे तक चलेंगी.  छात्र-छात्राएं अधिक अपडेट के लिए अपने संबंधित स्कूलों की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें. 

वहीं, राजस्थान के शिक्षा विभाग ने भी सर्दी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया है. 16 अक्टूबर से लागू किए गए शीतकालीन समय के अनुसार, राज्य में कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेंगी. गौरतलब है कि दिवाली के बाद से ही पश्चिमी यूपी में ठंड बढ़ने के साथ पीएम 2.5 का स्तर भी हवा में बढ़ रहा है. सुबह के समय धुंध रहती है. इसके चलते बच्चों को प्रदूषण के बीच में से गुजरकर स्कूल जाना पड़ता है. इससे बचाने के लिए भी स्कूलों ने समय में बदलाव किया है. ज्यादातर स्कूल शहर से बाहर हैं. ऐसे में दूर से आने वाले बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों ने यह फैसला लिया है.

ये भी पढ़ें-
Maharashtra News: महाराष्ट्र के अमरावती में बीजेपी के बंद के दौरान हिंसा, नवाब मलिक बोले- दोषियों पर करेंगे कार्रवाई

Salman Khurshid Exclusive: किताब विवाद पर सलमान खुर्शीद की सफाई, कहा- हिंदुत्व को कभी आतंकी संगठन नहीं कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
केरलम कांग्रेस चीफ ने बिना शर्त मांगी माफी, चीफ जस्टिस पर किया था आपत्तिजनक पोस्ट
MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त
कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की मिली इजाजत, बस लगाई गई ये शर्त

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget