एक्सप्लोरर

केरल में भारी बारिश से अब तक 22 लोगों की मौत, 22 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे राहत शिविर

कोझिकोड जिले के वाटकरा में भूस्खलन के बाद से तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं. कोट्टायम के पाला में बाढ़ के कारण यातायात बाधित हो गया है.

तिरुवनंतपुरम: केरल में लगातार जारी भारी बारिश के कारण मलप्पुरम जिले के एदावन्ना में शुक्रवार को एक मकान ढह जाने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में वर्षा जनित हादसों पर मरने वालों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है और 22000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में लाया गया है. एक अधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पार्किंग क्षेत्र में पानी भर जाने के कारण पहले तो शुक्रवार को आधी रात तक विमान परिचालन बंद किया गया था और अब परिचालन रविवार दोपहर तीन बजे तक बंद रहेगा.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पतनमतिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में एक या दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश होने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

केरल के तट पर पोझीयूर से कासरगोड तक शनिवार देर रात साढ़े 11 बजे तक 3.2 से 3.7 मीटर तक ऊंची लहरें उठने की संभावना है. अधिकारियों ने मछुआरों को इस दौरान समुद्र में नहीं जाने की सलाह नहीं है.

रेलवे सूत्रों ने बताया कि मरारीकुलम-अलप्पुझा रेल मार्ग में पटरी पर पेड़ गिर जाने से शुक्रवार को सुबह कुछ घंटों के लिए ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं. कम से कम चार ट्रेनें- मावेली एक्सप्रेस, राजधानी, धनबाद एक्सप्रेस और गुरुवायुर- कई जगहों पर रुकी रहीं.

कोझिकोड जिले के वाटकरा में भूस्खलन के बाद से तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं. कोट्टायम के पाला में बाढ़ के कारण यातायात बाधित हो गया है. पुलिस ने बताया कि मलप्पुरम जिले के एदावन्ना में एक मकान के ढह जाने से दो बच्चों समेत एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई.

केरल में वर्षा जनित हादसों में बृहस्पतिवार तक आठ लोगों की मौत हो गई थी. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य के 315 राहत शिविरों में शुक्रवार सुबह तक 22,165 लोगों को स्थानांतरित किया गया.

राज्य के राजस्व मंत्री ई चंद्रशेखरन ने संवाददाताओं को बताया कि भोपाल से रक्षा कर्मियों की चार टीम और नीलगिरि से दो टीम बचाव कार्यों में मदद के लिए यहां पहुंच रही हैं.

वायनाड जिले के मेप्पाडी में शुक्रवार को भूस्खलन के बाद कई लोगों के लापता होने का संदेह हैं. एक मंदिर, एक मस्जिद, दो मकान और कुछ वाहन इस भूस्खलन की चपेट में आ गए.

मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने बृहस्पतिवार रात को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ बैठक की थी और कहा था कि राज्य के कई हिस्सों, विशेषकर वायनाड में ‘‘गंभीर हालात’’ हैं.

राज्य में शैक्षणिक संस्थान और कॉलेज शनिवार को बंद रहेंगे. अधिकारियों ने बताया कि केरल पुलिस सेवा आयोग और राज्य में विभिन्न विश्वविद्यालयों की शनिवार को होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं.

राहुल गांधी ने केरल और वायनाड में बाढ़ को लेकर पीएम से की बात, मिला मदद का भरोसा कर्नाटक में बाढ़ और बारिश से 10 लोगों की मौत, केरल का इडुक्की और वायनाड भी बाढ़ से प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget