एक्सप्लोरर

Kerala CM Daughter Case: 'CPIM से गुप्त समझौता', सीएम विजयन की बेटी को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर बीजेपी ने उठाया सवाल

Kerala CM Daughter Case: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी पर एक खनन कंपनी से रिश्वत लेने का आरोप लगा है. इसे लेकर बीजेपी सीपीएम और कांग्रेस दोनों पर हमलावर है.

Kerala CM Daughter Case: केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarai Vijayan) की बेटी वीणा विजयन के खिलाफ एक कंपनी से रिश्वत लेने के आरोपों पर राज्य में सियासत तेज हो गई है. केरल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने गुरुवार (10 अगस्त) को सीएम पिनराई विजयन की बेटी के खिलाफ कथित भ्रष्टाटार को लेकर सत्ताधारी लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) और विपक्षी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) पर निशाना साधा. 

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, के सुरेंद्रन ने गुरुवार को कहा कि सत्तारूढ़ सीपीएम और कांग्रेस के बीच एक गुप्त समझौता हुआ है कि विधानसभा सत्र को सीएम की बेटी के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण समाप्त किया जाए. उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा में क्यों नहीं उठा रही है? इसलिए हम इसके खिलाफ एक मजबूत लड़ाई शुरू करने जा रहे हैं.

लुटेरों से पैसा लेते हैं दोनों दल- सुरेंद्रन

बीजेपी  की केरल इकाई के प्रमुख के सुरेंद्रन ने कहा कि केरल में सत्तारूढ़ और विपक्षी दल मासिक आधार पर 'लुटेरों' से धन लेते हैं. पार्टी के विधानसभा मार्च को संबोधित करते हुए कहा कि न केवल मुख्यमंत्री की बेटी, बल्कि विपक्षी नेताओं को भी खनन कंपनी से ‘‘मासिक भुगतान’’ मिलता है.

केंद्रीय मंत्री ने भी बोला था हमला

गुरुवार को ही केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने भी इसी मामले पर सीएम विजयन और राज्य में विपक्षी कांग्रेस को निशाने पर लिया था. मुरलीधरन ने कहा था कि कांग्रेस ने इस मामले को विधानसभा में नहीं उठाने का फैसला किया है, जो कांग्रेस और सीपीएम के बीच छिपे समझौते को दिखाता है. उन्होंने दोनों दलों पर जनता को बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया.

मुरलीधरन ने कहा कि “सीएम (केरल) की बेटी के खिलाफ एक कंपनी से रिश्वत लेने का आरोप सामने आए 24 घंटे से अधिक समय हो गया है, उधर केरल विधानसभा का सत्र चल रहा है, लेकिन कांग्रेस ने इस मुद्दे को विधानसभा में नहीं उठाने का फैसला किया है. केरल में कांग्रेस और सीपीएम को एक-दूसरे के खिलाफ लड़कर केरल के नागरिकों को बेवकूफ बनाना बंद करना चाहिए. ये लोगों के सामने बोलते हैं कि हम सरकार के खिलाफ हैं और कम्युनिस्ट सरकार को एक्सपोज करेंगे, लेकिन ये सब एक साथ हैं."

क्या है मामला?

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की बेटी टी वीणा अपनी आईटी कंपनी और एक खनन कंपनी के साथ वित्तीय लेनदेन को लेकर सवालों के घेरे में हैं. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, कथित तौर पर ऐसे सबूत हैं कि इस कंपनी का सत्ताधारी सीपीएम के साथ ही विपक्षी यूडीएफ के शीर्ष नेताओं के साथ लेनदेन था.

यह मुद्दा तब सामने आया जब हाल में एक मलयालम दैनिक समाचार पत्र की खबर में कहा गया था कि ‘कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड’ (सीएमआरएल) ने 2017 और 2020 के बीच तीन साल की अवधि के दौरान मुख्यमंत्री की बेटी को कुल 1.72 करोड़ रुपये का भुगतान किया. खबर में आयकर विभाग की जांच के हवाले से लिखा गया कि उनकी फर्म ने कंपनी को कोई सेवा नहीं दी थी. एक ‘‘प्रमुख व्यक्ति’’ के साथ उनके संबंधों के कारण मासिक आधार पर राशि का भुगतान किया गया था.

यह भी पढ़ें

'सीएम विजयन की बेटी के मामले को जानबूझकर विधानसभा में नहीं उठा रही कांग्रेस'- केंद्रीय मंत्री ने लगाया मिलीभगत का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget