एक्सप्लोरर

केरल के CM विजयन ने रखी क्रिसमस पार्टी, गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान को नहीं बुलाया

Kerala News: पिछले हफ्ते राज्यपाल ने भी क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था. राजभवन की ओर से सीएम विजयन, कैबिनेट के सदस्य और विपक्ष के नेता वीडी सतीसन को क्रिसमस पार्टी का निमंत्रण भेजा गया था.

Kerala Christmas Party: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच चल रही तकरार लगातार बढ़ती जा रही है. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन (CM Pinarayi Vijayan) की ओर से आयोजित क्रिसमस पार्टी (Christmas Party) की गेस्ट लिस्ट से राज्यपाल का नाम हटाए जाने पर एक बार फिर से विवाद हो गया है. विजयन ने अपनी क्रिसमस पार्टी में राज्यपाल को आमंत्रित नहीं किया.

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने मंगलवार (20 दिसंबर) को क्रिसमस और नए साल के जश्न के हिस्से के रूप में तिरुवनंतपुरम में केरल टूरिज्म के स्वामित्व वाले मैस्कॉट होटल में एक दावत का आयोजन किया. राजभवन ने पुष्टि की कि राज्यपाल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Governor Arif Mohammad Khan) को उस पार्टी के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था. इस बीच, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को कोझीकोड के 'लव ऑफ होम' कूटोली के निवासियों के साथ क्रिसमस मनाया. 

क्रिसमस पार्टी में किए लोग रहे मौजूद

सीएम विजयन की ओर से आयोजित क्रिसमस पार्टी में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद के अलावा राज्य के कई गणमान्य लोगों ने शिरक्त की. विजयन की इस पार्टी में विशेष रूप से कार्डिनल मार जॉर्ज एलेनचेरी, कार्डिनल बेसेलियोस मार क्लेमिस, वीके मैथ्यूज, जस्टिस बेंजामिन कोशी, साइरिक जोसेफ, एंथोनी डोमिनिक, विपक्ष के नेता वीडी सतीसन, मंत्री के. राजन, रोशी ऑगस्टाइन, के कृष्णकुट्टी, एके ससींद्रन, अहमद देवरकोविल, एंटनी राजू, जीआर अनिल, केएन बालगोपाल, डॉ. आर बिंदू समेत राज्य के मंत्रियों ने शिरक्त की. 

राज्यपाल की क्रिसमस पार्टी में नहीं हुए शामिल

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मंगलवार को कोझीकोड के ‘लव ऑफ होम’ कूटोली के निवासियों के साथ क्रिसमस मनाया. बता दें कि पिछले हफ्ते राज्यपाल ने भी क्रिसमस पार्टी का आयोजन किया था. राजभवन की ओर से मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, कैबिनेट के सदस्य और विपक्ष के नेता वीडी सतीसन को क्रिसमस पार्टी का निमंत्रण भी भेजा गया था. राजभवन के निमंत्रण के बावजूद, मुख्यमंत्री विजयन समेत कई नेता राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान की क्रिसमस पार्टी में शामिल नहीं हुए. 

राज्यपाल और सीएम के बीच विवाद

दरअसल, केरल के मुख्ययमंत्री पिनाराई विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के बीच काफी समय से खींचतान चल रही है. बता दें कि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राज्य के 9 विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से इस्तीफा मांगा था, जिसके बाद इन सभी नौ विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने इस्तीफा देने के राज्यपाल के आदेश को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का रुख किया था.

विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति को लेकर राज्यपाल और सरकार के बीच विवाद चल रहा है. केरल सरकार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के एजेंडे को लागू करने का आरोप लगा रही है. सीएम विजयन ने राज्यपाल आरिफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो अलोकतांत्रिक है.

इसे भी पढ़ेंः- Bihar Hooch Tragedy: NHRC के दौरे पर घमासान, तेजस्वी ने पूछा- MP क्यों नहीं गए? मुआवजे पर बंटी है महागठबंधन की राय! बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा

वीडियोज

Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’
CJP Protest: चलो संसद के बीच अरविंद केजरीवाल 'MISSING'! |ABPLIVE
DGP की '​मौत मिस्ट्री'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
LIVE: सरकार के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, सड़क पर लेटे वेणुगोपाल, PM आवास के बाहर 'इस्तीफा दो' की गूंज
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
'कल जो हुआ वो बहुत...', संसद मार्च के दौरान लाठीचार्ज पर फायर हुए असदुद्दीन ओवैसी, दिखाया अतीत का आईना
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: 118 पुलिसकर्मी और 60 प्रदर्शनकारी घायल! भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे.. दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं?
60 प्रदर्शनकारी घायल, भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने के नारे! दोनों पक्षों से क्या गलतियां हुईं
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
Embed widget