एक्सप्लोरर

श्रीराम सेना के नेता पर कर्नाटक में हमला, बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोली- अस्पताल में भर्ती

Ravi Kokitakera Sri Ram Sene: श्री राम सेना के नेता रविकुमार कोकिताकेरा पर अज्ञात हमलावरों ने उस वक्त फायरिंग की जब बेलागवी में स्पीड ब्रेकर के पास उनकी कार धीमी हुई.

Karnataka News: कर्नाटक में श्री राम सेना (Sri Ram Sene) के जिलाध्यक्ष रविकुमार कोकिटकर (Ravi Kokitkar) पर हमला हो गया. अज्ञात हमलावरों ने उन्‍हें राज्‍य के बेलगावी में हिंदलगा गांव (Hindalaga Village) के निकट निशाना बनाया. बाइक पर आए हमलावरों ने गोलियां चलाईं. इस हमले में रविकुमार कोकिटकर और उनके ड्राइवर दोनों घायल हो गए. हालांकि, चोटें ज्‍यादा नहीं आईं, और वे बच गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है.

रविकुमार कोकिटकर पर चलाई गई गोली

न्‍यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, श्री राम सेना के जिलाध्यक्ष रविकुमार कोकिटकर पर हमला होने की घटना के बाद उन्‍हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रविकुमार कोकिटकर और उनके ड्राइवर को अस्पताल कराया गया है. राहत की बात यह है कि वे खतरे से बाहर हैं. एक पुलिस अधिकारी ने कहा क‍ि घटना के बारे में और जानकारी हासिल करने के लिए पुलिस पीडि़तों से बात करेगी. 

अस्‍पताल में भर्ती कराए गए दोनों घायल

इस घटना के बाद कर्नाटक के बेलगावी ग्रामीण पुलिस थाने (Belagavi Rural Police Station) में केस दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार शाम साढ़े सात बजे के आसपास हुई, जब कोकिटकर अपने ड्राइवर मनोज देसुरकर और दो अन्य के साथ अपनी कार में बेलगावी शहर से हिंदलगा गांव जा रहे थे. पुलिस के मुताबिक, श्री राम सेना के जिलाध्यक्ष रविकुमार कोकिटकर पर हमला करने वाले आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए जांच भी शुरू कर दी गई है.

बेलगावी ग्रामीण पुलिस ने केस दर्ज किया 

बताया जा रहा है कि गोली रविकुमार कोकिटकर की ठुड्डी पर लगी और वह घायल हो गए, और गोली हाथ में लगने से उनका ड्राइवर भी घायल हो गया. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है और बेलगावी ग्रामीण पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

संगठन के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने इस घटना की निंदा की और उन्‍होंने कहा कि श्रीराम सेना के कार्यकर्ता हिंदुत्व के लिए खड़े हैं और इस तरह के हमलों से भयभीत नहीं होंगे.

ये भी पढ़ें: BJP पूर्वोत्‍तर राज्‍यों के चुनावी मिशन में जुटी, PM मोदी ने नागालैंड के लोगों को विकास कार्यों के लिए दी बधाई, जानिए क्‍या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget