एक्सप्लोरर

Neha Hiremath Murder: 'नेहा हत्याकांड की हो सीबीआई जांच', जेपी नड्डा ने की पीड़ित कर्नाटक कांग्रेस नेता से मुलाकात

Neha Hiremath Murder: जेपी नड्डा ने कर्नाटक की छात्रा नेहा हिरेमथ की हत्या के मामले में सीबीआई जांच की मांग की. नेहा की पूर्व सहपाठी फैयाज ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी.

Neha Hiremath Murder: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार (21 अप्रैल) को कर्नाटक की उस 23 वर्षीय कॉलेज छात्रा नेहा हिरेमथ के परिवार से मिलने पहुंचे, जिसकी हत्या कर दी गई थी. उन्होंने परिजनों से मिलकर कहा कि अगर पुलिस परिवार को न्याय दिलाने में सक्षम नहीं है तो सीबीआई जांच होनी चाहिए. 

हुबली-धारवाड़ नगर निगम के कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा हिरेमथ की 18 अप्रैल को बीवीबी कॉलेज परिसर में उसके पूर्व सहपाठी फैयाज ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी. घटना को लेकर व्यापक स्तर पर विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला था.

नड्डा बोले - बीजेपी करेगी सीबीआई जांच में सहयोग

नड्डा ने नेहा हिरेमथ के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की. बाद में नड्डा ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिले इसके लिए अगर मामले की जांच सीबीआई को सौंपने की जरूरत पड़ी तो बीजेपी सहयोग करेगी. उन्होंने कहा कि अगर राज्य पुलिस मामले की जांच करने में असमर्थ है तो वह राज्य सरकार से मामले को सीबीआई को सौंपने का अनुरोध करेंगे.

नड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा होने के लिए यहां आया हूं. मैंने उनके (नेहा के) पिता से जो सुना और जिस तरह से उनकी मां ने घटना के बारे में बताया, यह बहुत ही हृदय विदारक घटना है.’

नड्डा ने सीएम सिद्धारमैया पर साधा निशाना

जेपी नड्डा ने कहा कि इस मामले में सीएम सिद्धारमैया और गृह मंत्री जी परमेश्वर ने जो भी कहा, उससे इस मामले की जांच प्रभावित होगी और मामला कमजोर होगा. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पीड़िता के पिता ने भी सीबीआई जांच की मांग की है और उन्हें भी राज्य पुलिस पर भरोसा नहीं है.

बता दें कि 23 साल की छात्रा नेहा हीरेमथ की कॉलेज में ही फैयाज नाम के युवक ने हत्या कर दी थी. दिनदहाड़े उसने चाकू से गोदकर नेहा को मार डाला. इसके बाद दक्षिणपंथी संगठन इसे लव जिहाद बताकर कार्नाटक की कांग्रेस सरकार को घेर रहे हैं. वहीं पीड़िता के पिता ने भी कहा कि यह लव जिहाद नहीं तो क्या है. उन्होंने कहा था कि वह फैयाज को लंबे समय से जानते थे. उसने नेहा को प्रपोज किया था,  इनकार करने पर उसने नेहा की हत्या कर दी.

ये भी पढ़ें:Army New Missile Project: सीमा पर परिंदा भी नहीं मार सकेगा पर! भारतीय सेना बना रही ये अचूक हथियार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
BJP की नई टीम में वसुंधरा-स्मृति को जगह, कितनी महिलाओं को मिला मौका?
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
Xप्लेन: NASA का भारत को मून बेस प्रोग्राम में शामिल होने का न्योता, जानिए क्या होंगे फायदे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता
सूर्या की जगह हेमांग को कमान, वो नेता जिनका BJP ने काटा पत्त्ता

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget