एक्सप्लोरर

Karnataka Legislative Council: कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए कांग्रेस ने 5 नामों का किया ऐलान, जानिए किस सीट से कौन है प्रत्याशी

Karnataka Election 2023: कर्नाटक में विधायिका के दो सदन हैं. विधानसभा निचली सदन होता है, जबकि विधान परिषद ऊपरी सदन. कर्नाटक विधान परिषद में कुल 75 सदस्य होते हैं, जिनमें से 64 का चयन चुनाव से होता है.

Karnataka Legislative Council Election 2023: कर्नाटक विधान परिषद के लिए कांग्रेस ने 5 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान रविवार (29 अक्टूबर) को कर दिया. इन उम्मीदवारों के नाम को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंजूरी दी है. इस संबंध में कांग्रेस की तरफ से एक लेटर जारी किया गया है. इसमें कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी के.सी. वेणुगोपाल के हस्ताक्षर हैं.

इस लेटर में बताया गया है कि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक विधान परिषद के आगामी द्विवार्षिक चुनावों (टीचर्स और ग्रेजुएट्स) के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए हैं.

इन प्रत्याशियों को मिला है टिकट

पार्टी ने बेंगलुरु ग्रेजुएट्स सीट से रामोजी गौड़ा, बेंगलुरु टीचर्स से श्री पुट्टन्ना, साउथ वेस्ट टीचर्स से के.के. मंजूनाथ, साउथ ईस्ट टीचर्स से डी.टी. श्रीनिवास और नॉर्थ ईस्ट ग्रेजुएट्स से चंद्रशेखर बी. पाटिल को अपना प्रत्याशी बनाया है.

क्या है विधानसभा की स्थिति

बात अगर कर्नाटक विधानसभा की करें तो इस साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बीजेपी को हराते हुए सत्ता हासिल की थी. अभी सदन में कांग्रेस के 135 विधायक, बीजेपी के 66 विधायक, जेडीएस के 19 विधायक और अन्य का 1 विधायक है. विधानसभा में कांग्रेस के पास स्पष्ट बहुमत है. जीत के बाद कांग्रेस ने कर्नाटक में सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री तो डीके शिवकुमार ने उपमुख्यमंत्री बनाया था.

कर्नाटक विधान परिषद में कितनी सीट?

कर्नाटक विधान परिषद (पूर्व में मैसूर विधान परिषद ) कर्नाटक राज्य विधानमंडल का ऊपरी सदन है. कर्नाटक उन 6 राज्यों में से एक है, जहां द्विसदनीय विधायिका है. विधान सभा निचला सदन है. अगर बात कर्नाटक विधान परिषद की करें तो इसमें 75 सदस्य हैं. इनमें से 64 सदस्यों का चयन अलग-अलग तरीकों से चरणबद्ध चुनावों के जरिए होता है. जबकि अन्य बचे 11 सदस्यों को कर्नाटक के राज्यपाल की ओर से नियुक्त किया जाता है. विधान परिषद के सभी सदस्यों का कार्यकाल 6 साल का होता है.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की राजनीति के केंद्र ढूंढाड़ में शाही परिवार और जाति का गणित हावी, जानिए यहां कैसे बदलता है सत्ता का खेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
CBI चार्जशीट में ट्विशा का भावुक मैसेज, 'उससे कहो पत्नी का सामान...'
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
गोवा कांग्रेस की मीटिंग में गाया आधूरा वंदे मातरम, खरगे भी थे मौजूद
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
Xप्लेन: 28 में से 14 राज्यों के CM पर आपराधिक मामले, किसपर कितने केस दर्ज
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
बांग्लादेश से हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने बदला स्क्वाड, 3 साल बाद स्टार खिलाड़ी की वापसी
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
हार्ट अटैक के बाद भी ICU में फोन चलाता दिखा ये क्रिकेटर, यूजर्स ने लिए मजे
Tomato Storage Tips: क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
क्या आपके टमाटर भी सड़ जाते हैं जल्दी? जानें 15 दिन फ्रेश रखने की ट्रिक
Embed widget