एक्सप्लोरर

Karnataka: गणेश उत्सव के जुलूस के दौरान मस्जिद पर चप्पल फेंकने का आरोप, चार गिरफ्तार

Viral Video: कर्नाटक के बल्लारी में पुलिस ने चार लोगों को मस्जिद पर चप्पल फेंकने के मामले में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बात की.

Ganesh Festival Viral Video: कर्नाटक (karnataka) के बल्लारी (Ballari) जिले में पुलिस ने 10 सितंबर को गणेश उत्सव के जुलूस (Ganesh festival) के दौरान सिरुगुप्पा शहर की एक मस्जिद में कथित तौर पर चप्पल फेंकने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को जुलूस में इस घटना को देखा था, लेकिन यह पता नहीं चल सका कि चप्पल किसने फेंकी थी. हालांकि, घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया.

बल्लारी के पुलिस अधीक्षक सैदुलु अदावथ ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि चारों आरोपियों की पहचान नितेश कुमार, भीमन्ना, अशोक और अंजेनेयालु के रूप में हुई है. अदावथ ने कहा, "वीडियो फुटेज के आधार पर सिरुगुप्पा टाउन पुलिस ने तुरंत चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया."

उन्होंने बताया, "स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है और हम सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर रख रहे हैं. अगर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की हिंसा और सांप्रदायिक झड़प से संबंधित पोस्ट शेयर की जाती है तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे."

कलबुर्गी में भी हुई ऐसी घटना

इससे पहले, कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में 10 सितंबर को एक अन्य घटना में गणेश चतुर्थी जुलूस में भक्तों ने गुलबर्गा महबस मस्जिद से गुजरते हुए एक सांप्रदायिक रूप से भड़काने वाला गीत बजाया. द न्यूज मिनट की रिपोर्ट के अनुसार, वीडियो के सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित होने के बाद कर्नाटक पुलिस ने आयोजकों के साथ-साथ डिस्क जॉकी द्वारा जुलूस में गाने बजाने के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.

ये भी पढ़ें- ‘पिछले दरवाजे से सोनिया गांधी को PM बनवाना चाहती है BJP’- गुजरात में केजरीवाल का बड़ा हमला

ये भी पढ़ें- बाबरी मस्जिद विवाद, नरसिम्हा राव का कानून और ज्ञानवापी पर फैसला, समझिए क्या है प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Bloc Mock Parliament Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Live: ज्ञानेश कुमार कुमार के खिलाफ 'जन महाभियोग' की तैयारी, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव
Explained: ISRO का NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च आज, यह भारत के लिए क्यों है बेहद महत्वपूर्ण? 
Explained: ISRO का NVS-03 सैटेलाइट लॉन्च आज, यह भारत के लिए क्यों है बेहद महत्वपूर्ण? 
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?
Explained: ‘जल्दी इलाका खाली करो’, भूटान में फटी झील, असम-बंगाल में मचा हड़कंप, कितना बड़ा खतरा?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget