एक्सप्लोरर

Karnataka Elections Result 2023: 75 नए चेहरे उतारे और 60 हारे, कैसे बीजेपी का पूरा प्लान हुआ फेल

Karnataka Assembly Election Result 2023: कर्नाटक में कांग्रेस ने बीजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया. कांग्रेस ने बहुमत से ज्यादा सीटें जीत कर सत्ता में वापसी की है.

BJP Plan Fail In Karnataka: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आ चुके हैं और राज्य में कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी करते हुए 136 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, बीजेपी को सिर्फ 65 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. बीजेपी ने इस चुनाव को जीतने के लिए कई तरह के प्रयोग किए. 75 नए चेहरों को मौका दिया, बॉलीवुड फिल्म से लेकर बजरंग बली तक का सहारा लिया लेकिन ये भी करारी हार से बचा नहीं पाए.

राज्य में कांग्रेस के लिए बजरंग दल वाला मुद्दा फायदेमंद रहा. इसका तोड़ निकालते हुए बीजेपी ने बजरंग बली वाला कैंपेन चलाया लेकिन इसका फायदा पार्टी को नहीं मिल पाया. बजरंग दल पर बैन के नाम पर कांग्रेस पार्टी को मुस्लिम समाज का वोट एक तरफा मिल गया. इसके साथ ही बीजेपी ने बॉलीवुड फिल्म द केरला स्टोरी वाला दांव भी चला लेकिन वो भी उल्टा पड़ गया.

कर्नाटक में गुजरात मॉडल फेल

गुजरात में बीजेपी को बड़ी सफलता हाथ लगी थी. यही मॉडल पार्टी ने कर्नाटक में भी इस्तेमाल किया. उनमें से 75 नए चेहरों को टिकट देना या फिर बीच में ही मुख्यमंत्री का चेहरा बदल देना हो. बीजेपी के लिए दक्षिण के द्वार कहे जाने वाले राज्य में ये दोनों ही फैक्टर फेल हो गए. 75 में से 60 चेहरे चुनाव हार गए. वहीं, चुनाव प्रचार में पार्टी ने अपने मौजूदा सीएम बसवराज बोम्मई को सही से उजागर नहीं किया. इसके अलावा वो लिंगायत समुदाय से परे अपना आधार भी नहीं बना सके.

कांग्रेस ने पकड़ा स्थानीय मुद्दों का हाथ

एक तरफ जहां बीजेपी बजरंग बली और आतंकवाद के मुद्दों को लेकर प्रचार करती रही तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने स्थानीय मुद्दों का साथ नहीं छोड़ा. महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून और व्यवस्था के साथ-साथ आरक्षण जैसे मुद्दों पर जमकर चुनाव प्रचार किया. उसका 40 परसेंट कमीशन वाला नारा काफी फेमस भी हो गया था.

टिकटों के बंटवारे को लेकर भी बीजेपी में नाराजगी देखी गई. टिकट वितरण के लिए दिल्ली में कई बैठकें हुईं. टिकटों की देखरेख करने वालों वालों में से एक बीजेपी के महासचिव सीटी रवि भी अपनी सीट नहीं बचा पाए.

ये भी पढ़ें: Karnataka Election Results: कर्नाटक में BJP की हार के हैरान करने वाले आंकड़े, इतने जिलों में नहीं मिली एक भी सीट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर 'इटरनल लाइट' की प्री-बुकिंग शुरू, 30 जुलाई को प्रकाशित होगी नई जीवनी
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत जानें देश के मौसम का हाल
गर्मी का 'द एंड'! अगले 4 दिन झूमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली-यूपी समेत ऐसा रहेगा देश के मौसम का हाल
Delhi Riots Conspiracy Case: उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget