एक्सप्लोरर

Karnataka Elections 2023: इस सर्वे ने बजाई कांग्रेस-बीजेपी दोनों के लिए खतरे की घंटी

Karnataka Election Survey: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले एक सर्वे में जनता का मूड भांपने की कोशिश की गई है. इस सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं.

karnataka Assmbly Elections 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 में कुछ ही महीने बाकी हैं. सत्ताधारी बीजेपी मोदी लहर के सहारे एक बार फिर से राज्य में वापसी की उम्मीद लगाए हुए है तो कांग्रेस को सत्ता विरोधी लहर का सहारा है. वहीं, जेडीएस भी राज्य में मजबूत ताकत बनने के लिए जोर लगा रही है. इस बीच एक सर्वे आया है जिसने बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे आया है जिसे पॉपुलर पोल्स ने किया है. इस सर्वे की मानें तो कर्नाटक में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने वाला है. राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान लगाया गया है. खास बात ये है कि इसमें बीजेपी और कांग्रेस दोनों को लगभग बराबर सीट मिलने की संभावना जाहिर की गई है.

हैदराबाद-कर्नाटक क्षेत्र

सर्वे के मुताबिक हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र में कांग्रेस को 20-22 सीट मिलती दिखाई दे रही है. बीजेपी को 12 से 15 सीट मिलने का अनुमान है. वहीं, 5 से 7 सीटे जेडीएस के खाते में जा रही हैं. इस क्षेत्र में 40 विधानसभा सीटे हैं.

मुंबई-कर्नाटक

मुंबई कर्नाटक क्षेत्र में 44 सीटें आती हैं. इसमें 22-24 सीटें बीजेपी को मिलती दिखाई गई हैं जबकि कांग्रेस को 16 से 18 सीट मिल सकती हैं. जेडीएस को यहां 4-6 सीट मिलने का अनुमान है.

सेंट्रल और कोस्टल कर्नाटक

सेंट्रल कर्नाटक में बीजेपी सबसे आगे दिख रही है. क्षेत्र की 27 विधानसभा सीटों में 17 से 19 सीटें बीजेपी को मिलती दिखाई दे रही हैं जबकि कांग्रेस को 7-9 सीट मिल सकती हैं. जेडीएस को 8-9 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है.

तटीय कर्नाटक के इलाके में 19 सीटें आती हैं. इनमें 12 से 14 सीटों पर बीजेपी के जीतने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 5-7 सीट ही मिलती दिखाई गई है. सर्वे में जेडीएस का यहां खाता नहीं खुला है. 

मैसूर में जेडीएस आगे

मैसूर क्षेत्र जेडीएस का गढ़ कहा जाता है. वोक्कालिगा समुदाय वाले इस क्षेत्र में जेडीएस को 25-30 सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है. 21 से 23 सीटें कांग्रेस जीत सकती है जबकि बीजेपी को 11-13 सीट मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है. मैसूर क्षेत्र में 66 सीटें हैं.

बेंगलुरु में कड़ा मुकाबला

बेंगलुरु में 28 विधानसभा सीटे हैं. सर्वे के अनुसार, कांग्रेस 14-16 सीट जीतती नजर आ रही है. बीजेपी को 12-24 सीट मिल सकती है. जेडीएस को 1 से 2 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है.

किसकी बनेगी सरकार?

सर्वे के अनुसार, 224 सदस्यों वाली विधानसभा में सत्ताधारी बीजेपी को 82-87 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है. दिलचस्प बात ये है कि कांग्रेस को भी 82-87 सीट ही मिलती दिखाई दे रही हैं. राज्य की सत्ता में रह चुकी जेडीएस को 42-45 सीटें मिल सकती हैं. 

सर्वे पर नजर डालें तो एक बार फिर से जेडीएस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है. 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार बनाने से रह गई थी. बीजेपी को 104 सीटें मिली थीं. तब 80 सीटें पाने वाली कांग्रेस ने 37 सीटें पाने वाली जेडीएस के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई थी.

यह भी पढ़ें- Karnataka Election Survey: कर्नाटक में कांग्रेस का 140 सीट जीतने का दावा, जानें 2 महीने पहले हुए सर्वे में मिल रही थीं कितनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'इसमें BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'इसमें BJP शामिल नहीं'
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
CBI, NIA समेत 5 केंद्रीय एजेंसियों में अब 7 साल का डेप्यूटेशन, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
टीएमसी के पूर्व MLA निर्मल घोष गिरफ्तार, आरजी कर रेप केस में बड़ा एक्शन
संसद को किसने किया वॉशआउट? सदन में दिखे अमित शाह, रिजिजू बोले- विपक्ष भागा
संसद को किसने किया वॉशआउट? सदन में दिखे अमित शाह, रिजिजू बोले- विपक्ष भागा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget